बोनस के रूप में मिले चिकमंगलूर के बाद फाइनली आज हम सकलेशपुर की सैर पर निकलने वाले थे। पहले दिन से बहुत थके होने के कारण सुबह आँख देर से ही खुल पायी। फिर सोचा दिनभर काफी घूमना है तो ब्रेकफास्ट होटल से ही करके चलते हैं जिससे फिर खाना मिले ना मिले तो कोई टेंशन ना रहे। इस समय साथ में एक ही जगह तीन छोटे बच्चे थे तो टाइम ज्यादा लगना अवश्यम्भावी था। इसलिए हम अच्छे से खा पीकर नौ बजे होटल से निकले। दोनों गाड़ियाँ एक दूसरे का साथ निभाते हुये आगे बढ़ रही थी।
Monday, 5 December 2016
Friday, 2 December 2016
Chikmaglur: Land Of Coffee
Travel date-9th October 2016
दक्षिण भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों की स्थापत्य कला के दर्शन करते करते दोपहर हो गयी थी। अब तक सूर्य भगवान शायद क्रुद्ध अवस्था में आ चुके थे और बड़े बड़े पत्थरों से शोभायमान आँगन इतना तप गया था कि पैर जमीन पर रखना मुश्किल हो गया। जल्दी जल्दी इस गर्म प्रदेश से से हम चिकमगलूर के लिए रवाना हुए, वैसे जल्दी भी क्या कहा जाये बारह तो बज ही गया था। साउथ में बहुत हिल स्टेशन हैं लेकिन उत्तराखंड के निवासियों के लिए यहाँ के हिल स्टेशन उतना अधिक आकर्षण वाले नहीं होते हैं, अभी तक तो यही लग रहा था कि बस जाना है किसी पहाड़ी जगह।
दक्षिण भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों की स्थापत्य कला के दर्शन करते करते दोपहर हो गयी थी। अब तक सूर्य भगवान शायद क्रुद्ध अवस्था में आ चुके थे और बड़े बड़े पत्थरों से शोभायमान आँगन इतना तप गया था कि पैर जमीन पर रखना मुश्किल हो गया। जल्दी जल्दी इस गर्म प्रदेश से से हम चिकमगलूर के लिए रवाना हुए, वैसे जल्दी भी क्या कहा जाये बारह तो बज ही गया था। साउथ में बहुत हिल स्टेशन हैं लेकिन उत्तराखंड के निवासियों के लिए यहाँ के हिल स्टेशन उतना अधिक आकर्षण वाले नहीं होते हैं, अभी तक तो यही लग रहा था कि बस जाना है किसी पहाड़ी जगह।
Thursday, 10 November 2016
Belur-Helibedu
Travel date-9th October 2016
आज के दिन का प्लान पहले सकलेशपुर लोकल घूमने का था लेकिन फ़ोन से पता लग गया था कि आज हमारे साथी बैंगलोर से आ रहे हैं तो हमने सोचा कि यहाँ की घुम्मकड़ी साथ में करेंगे। इसलिए आज के दिन में हमने श्रवणबेलगोला के बाकि बाकि साथी बेलूर और हलिबेडू के साथ चिकमगलूर घूमने का निर्णय लिया। आज भी हम होटल से आठ बजे ही निकल पाये अभी बेलूर जाने के लिए हमें छत्तीस किलोमीटर जाना है। जाते समय हम सकलेशपुर अरेहल्ली रोड से गए। सड़क थोड़ा संकरी होते हुए भी बुरी नहीं थी। हमने इस रास्ते का चुनाव इसके थोड़ा छोटा होने की वजह से किया ,अगर थोड़ा ज्यादा टाइम हाथ में हो तो बेलूर सोमवारपेट रोड का चुनाव भी किया जा सकता है, ये सड़क ज्यादा अच्छी है। रास्ते में हरियाली देखते हुए हम एक दो जगह रुके और एक घंटे में बेलूर पहुँच गए।
आज के दिन का प्लान पहले सकलेशपुर लोकल घूमने का था लेकिन फ़ोन से पता लग गया था कि आज हमारे साथी बैंगलोर से आ रहे हैं तो हमने सोचा कि यहाँ की घुम्मकड़ी साथ में करेंगे। इसलिए आज के दिन में हमने श्रवणबेलगोला के बाकि बाकि साथी बेलूर और हलिबेडू के साथ चिकमगलूर घूमने का निर्णय लिया। आज भी हम होटल से आठ बजे ही निकल पाये अभी बेलूर जाने के लिए हमें छत्तीस किलोमीटर जाना है। जाते समय हम सकलेशपुर अरेहल्ली रोड से गए। सड़क थोड़ा संकरी होते हुए भी बुरी नहीं थी। हमने इस रास्ते का चुनाव इसके थोड़ा छोटा होने की वजह से किया ,अगर थोड़ा ज्यादा टाइम हाथ में हो तो बेलूर सोमवारपेट रोड का चुनाव भी किया जा सकता है, ये सड़क ज्यादा अच्छी है। रास्ते में हरियाली देखते हुए हम एक दो जगह रुके और एक घंटे में बेलूर पहुँच गए।
Wednesday, 2 November 2016
Drive to Sakleshpur:Shravanbelgola
अक्टूबर का महीना अपने साथ कई सारे त्योहारों का उल्लास ले के आता है, कहीं बड़े बड़े दुर्गा पूजा के पंडाल सजते हैं तो कहीं गरबा/डांडिया की धूम मचती है। गरबा/ डांडिया तो अपनी सोसाइटी में हमने नवरात्री के प्रारंभिक दिनों में खेल लिया। इन सबके अतिरिक्त अक्टूबर में दशहरे की लम्बी छुट्टियाँ भी होती हैं, मतलब घूमने का कीड़ा जागने वाला समय होता है। मैं दशहरे के समय में शायद ही कभी बैंगलोर में रही होंगी। एक बार गोवा चले गए थे और पिछले दो सालों से हम इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर थे। इस बार कहीं जाने का उतना खास विचार नही बन पा रहा था लेकिन छुट्टी देखकर मन ललचा जरूर रहा था। इतने में पिछले सन्डे को बैंगलोर में रहने वाले भाई का फ़ोन आया घर आ जाओ इतनी छुट्टी हैं साथ में मिलकर प्लान करते हैं और साथ में बैठकर हम लोगों ने कर्नाटक के पश्चिमी घाट में स्थित सकलेशपुर जाने का विचार बना लिया।
प्लान कुछ इस तरह से किया गया कि बैंगलोर से सकलेशपुर जाते समय श्रवणबेलगोला में स्थित बाहुबली की मूर्ति देखते हुए जाएंगे और अगले दिन सकलेशपुर लोकल देखा जाये। वापसी में बेलूर हलीबेडू के दर्शन करते हुए आ जायेंगे। इसी हिसाब से दो दिन के लिए दो कमरे बुक करा लिए। लेकिन जाने के दो दिन पहले भाई के ऑफिस का कुछ अर्जेंट काम आ गया तो वो बोलने लगा तुम लोग जाओ, मेरा काम निपट गया तो मैं अगले दिन आ जाऊंगा पर कुछ पक्का नहीं है सब काम के ऊपर ही है। अब तक हमारा भी उत्साह कुछ ठंडा हो गया। फिर लगा जब एक बार प्लान बन ही गया तो अब जाना तो है ही।
Travel date-8th October 2016
Travel date-8th October 2016
इस यात्रा का प्रारम्भ ही लेट लतीफी के साथ हुआ और हम घर से आठ अक्टूबर की सुबह साढ़े नौ बजे नाश्ता कर के निकले। इलेक्ट्रॉनिक सिटी से नाइस रोड पकड़ कर चालीस किलोमीटर नीलमंगला तक पहुंचे और यहाँ से आगे बैंगलोर-मंगलौर हाईवे में जाना था। ये टॉल रोड है और खूब जमकर टॉल पड़े हालाँकि रोड की हालात भी टॉल के हिसाब से अच्छी ही थी। कुल मिलाकर दो सौ साठ किलोमीटर में दो सौ नब्बे रुपया टॉल टेक्स के रूप में धरा लिया गया। नीलमंगला से तीस किलोमीटर आगे शार्क फ़ूड कोर्ट में हम चाय के लिए रुके। यहाँ पर आधे घंटे का स्टॉप हो गया। इसके बाद सत्तर किलोमीटर बैंगलोर मंगलौर हाईवे में ही चलना था और हेरीसवे नाम की जगह पर श्रवणबेलगोला के लिए कट लेना था। इसी रोड में नब्बे किलोमीटर चलकर हम श्रवणबेलगोला पहुँच गए। रास्ते में एक जगह से दिखाई पड़ी एक बड़ी सी चट्टान और उसमे बनी सीढ़ियों में चढ़ते लोगों का मेला। गाड़ी पार्किंग में डाल के हम लोग चट्टान की तरफ आगे बढे। एक जगह जुते चप्पल जमा करा के अपने मोज़े पहन लिए। ऐसा कहा जाता है कि दोपहरी धूप के कारण चट्टान गरम हो जाती है तो नंगे पैर चलना मुश्किल हो जाता है। अगर घर से ना भी लाये हों तो यहाँ पर दस रूपये में मोज़े बेचने वाले खूब घूमते हैं।
कर्नाटक के हासन जिले में स्थित श्रवणबेलगोला जैन धर्मस्थल होने के साथ साथ भारत के सात आश्चर्यों में से एक है। एशिया की बड़ी चट्टान में से एक विन्ध्यगिरि नाम की पहाड़ी में गोमतेश्वर की, जिन्हें बाहुबली के नाम से भी जाना जाता है कि अट्ठावन फ़ीट ऊँची मूर्ति है। यहाँ पर कई सारे तीर्थकरों की छोटी बड़ी प्रतिमाएं बनी हुयी हैं। यहाँ से नीचे को बहुत अच्छे द्र्श्य दिखते हैं। सामने से एक पानी का तालाब दिखाई देता है, ऊपर से देखने में मजा तो बहुत आता है लेकिन यहाँ तक पहुँचने ले लिए छह सौ चालीस सीढियाँ चढ़नी होती है। जिनमे से कुछ तो सामने से ही नजर आ जाती हैं और करीब तीन चौथाई सीढियाँ चढ़ने के बाद चट्टान में थोड़ा थोड़ा तिरछा चलते हुए आगे बढ़ना होता है। इसके बाद बाकि की सीढियाँ छुपे हुए रूप में सामने आती हैं। वैसे ठीक ही वरना नीचे से आने वालों की हिम्मत बंध पाना मुश्किल हो जाता है। यहाँ थोड़ा देर इधर उधर करने के बाद हमने नीचे का रुख किया। चढ़ने के मुकाबले उतरना हमेशा आसान होता है लेकिन सीढ़ियों में हल्का ढाल होने के साथ कुछ चिकनाहट की वजह से हलकी फिसलन भी थी तो काफी सावधानी की जरुरत थी। नीचे उतर कर पेट पूजा की बारी आयी और हम सुरंगा जैन नाम के एक मारवाड़ी रेस्तरां में पहुँच गए। यहाँ खाना अच्छा था लेकिन बाद में पता लगा कि इधर एक जैन मेस भी है जिसमे खाना मुफ्त में मिल जाता है।
इसके बाद गाड़ी निकालकर हम सकलेशपुर के रास्ते में चल पड़े, अभी भी हमारे रास्ते के नब्बे किलोमीटर बचे हुए थे और अब थोड़ा पहाड़ी रास्ता होने के साथ सिंगल लेन रोड में जाना था। हालाँकि यहाँ के पहाड़ उत्तराखंड या हिमाचल जैसे ऊँचे नहीं होते लेकिन हलके हलके घुमावदार होते हैं,अब कुछ कुछ हरियाली दिखने लगी थी जिसके लिए सक्लेशपुर को जाना जाता है। इस तरह से शाम के साढ़े छह बजे हम सकलेशपुर पहुँच गए।
यात्रा के चलचित्र-
| हाईवे |
| रास्ते के खेत। |
| ऐसी किसी जगह में अपना भी झोपड़ा हो तो मजा आ जाये। |
| श्रवणबेलगोला की सीढियाँ। |
| ऐसी चट्टान को काटकर सीढियाँ बनाई है। |
| आधे से ज्यादा रास्ता तय हो गया। |
| मंदिर या कहो व्यू पॉइंट्स |
| जगह जगह पड़ी चट्टाने |
| व्यू पॉइंट। |
| बाहुबली। |
| नीचे दिखती सीढियाँ। |
| इनके नीचे चट्टान पर जाईंयों ने अभिलेख लिखे हैं। |
| नीचे का तालाब। |
| सुरंगा जैन। |
Drive to Sakleshpur:Shravanbelgola
Belur-Helibedu
Chikmaglur: Land Of Coffee
Sakleshpur, The Green Land
Thursday, 20 October 2016
Lumbini park
2011 से 2016 तक हमारा निजामो के नगरी हैदराबाद आना जाना लगा ही रहा, या यूँ कहूँ वहाँ से संपर्क नहीं छूटा ही नहीं। एक बार 2014 में क्रिसमस की छुट्टियों के समय पर जाना हुआ तब हमने उन जगहों को देखा जो कि पहली बार में रह गए थे। इस बार हमारी यात्रा का प्रारम्भ लुम्बिनी पार्क में होने वाले लेज़र शो को देखने के साथ हुआ लेकिन रात का समय होने के कारण हम इस बार भी लुम्बिनी पार्क के अन्य आकर्षण नहीं देख पाये। इस पार्क ने हमें 2016 फरवरी में पुनः अपनी और आकर्षित किया और इस बार हम यहाँ पूरे दिन का समय ले कर गए। देखिये ऐसा क्या खास है इस पार्क ने जो इतनी बार मुझे वहां ले कर गया।
Friday, 14 October 2016
Charminar,Hyderabad
आज के दिन में हमारा चारमीनार घूमने,फिल्म देखने और एनटीआर गार्डन होते हुए लुम्बिनी पार्क के लेज़र शो को आन्नद लेने का प्लान था। जब पूरा दिन घूमना ही था तो हमने बस का पास के लिया और पहुँच गए चन्दा नगर से पुराने हैदराबाद में स्थित चार मीनार। मुसी नदी के मुहाने पर बनी इस ताजिया पद्धति की मीनार का निर्माण मुहम्मद क़ुतुब शाह अली ने सन उन्नीस सौ इक्यावन में गोलकोंडा से अपनी राजधानी हैदराबाद में शिफ्ट करने से पहले बनवाया। हैदराबाद के स्मारक के रूप से सबसे पहले इस मीनार का निर्माण हुआ और उसके बाद इसके चारों और शहर को बसाया गया। इतिहासकारो के अनुसार कहते हैं कि जब सन उन्नीस सौ इकावन में शहर में प्लेग की बीमारी फ़ैल गयी थी तो सुल्तान मुहम्मद क़ुतुब शाह अली ने इसका निर्माण रक्षा के उद्देश्य से कराया था। जैसा की इसके नाम से ही दृष्टिगोचर हो रहा है यहाँ पर चार कोनो में चार पिलर बने हुए हैं और उनको मिलाते हुए दीवारों के बने होने से ये चतुर्भुजाकार के रूप में बनी है और चारों मीनारों के टॉप में गुम्बद बने हैं। ऐसा माना जाता है कि इसमें खड़ी हुयी मीनारें सुल्तान और उसकी बेगम के उन चार हाथों के प्रतीक हैं जो कि प्लेग मुक्ति के लिए दुआ में करने को उठाये गए थे। रात के समय इसमें रौशनी करी जाती है जिससे ये पूरी तरह जगमगाने लगती है।
| चार मीनार |
Tuesday, 11 October 2016
Ramoji Film City
फंडूस्तान के बाद अब चलते हैं, रामोजी की भव्य फिल्मी सेट्स वाली नगरिया में। जहाँ सामने से दिखाई देता है मुग़ल गार्डन, और भव्यता के क्या कहने, देखो तो लगता है कि असली वाला मात खा जायेगा इसके आगे । यहाँ से बस ले के जाती है जयपुर के महलों में, ये महल थोडा उंचाई पर बना है और यहाँ से फिल्म सिटी का अविस्मरणीय द्रश्य दिखता है। महल से नीचे उतरते ही एक तरफ कात्यानी गार्डन है और वहां से आगे बढ़ो तो एक तरफ जापानी गार्डन नजर आता है एवं दूसरी दिशा में सैक्चुरी गार्डन,इस गार्डन में तार के खांचों पे घास की कतरे चढ़ा कर विभिन्न आकृतियाँ बने गयी है, यहाँ जिस दिशा में नजर डालो वहां हरे - हरे जानवर दिखाई पड़ते है यहाँ पर तो.उसके बाद लास्ट में करिज्मा गार्डन देखा यहाँ पर चहूँ और फूल ही फूल देखने को मिले और सामने बनी हुयी सड़के तो ऐसी थी की लगता ही नहीं कि हम भारत में ही घूम रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)