Monday 26 March 2018

Munnar: The Heaven

           समर वेकेशन आते आते बच्चों के साथ साथ बड़ों के मन मे ये सवाल उमड़ घुमड़ कर आने लगता है कि अबकी बार कौन से हिल स्टेशन के द्वार!! अपने भारत मे तो ना जाने कितने ऐसे शहर हैं जहां जा कर झुलसाने वाली गर्मियों से बचते हुये सुकून से चंद दिन गुजारे जा सकते हैं!! हिल स्टेशन का नाम ले तो समझ ही नही आता कहाँ से शुरू किया जाये!! बहुत सी जगहों के नाम तो आप इस ब्लॉग के जरिये जान ही गये होंगे!! पहाड़ में घर होने के कारण पहाड़ो के साथ चोली दामन का साथ रहा है मेरा!! कभी उत्तर भारत की हिमालय श्रंखला में मन रमा रहता था तो अब बैंगलोर में दाना पानी होने से पश्चिमी घाट अपना सा लगता है!!