Showing posts with label Rose Garden. Show all posts
Showing posts with label Rose Garden. Show all posts

Friday, 19 February 2016

CITCO Chandigarh,चंडीगढ़ द्वारा संचालित बस से सिटी टूर

यात्रा दिनांक-६ मई २०१५  
            पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज का दिन चंडीगढ़ भ्रमण के लिए निर्धारित था ।यहाँ घूमने के लिए हमारे पास प्रातः नौ बजे से शाम के चार बजे तक का समय था ।गूगल में काफी रिसर्च करने के बाद हमने यहाँ घूमने के लिए चंडीगढ़ सरकार द्वारा चलने वाले आधे दिन के हॉप ओन हॉप ऑफ ट्रिप को लेने का विचार था। इसका प्रति व्यक्ति किराया पचास रुपया था और ये लगभग शहर के सभी दर्शनीय स्थलों की सैर करा रही थी।बैंगलोर से निकलने से सोचा था कि एक बार फ़ोन में बात करके पूछ लेंगे और टिकट आरक्षित होता हो तो करा लेगें ,परन्तु वहां से जवाब आया "अजी दस मिनट पहले आ जाना उसी समय टिकट मिल जायेगा।" इसलिए  हम सेक्टर सत्रह पर स्थित आइसबीटी  में सामान समेत पहुँच गए और यहाँ पर स्थित क्लॉक रूम में अपना सामान रखा दिया। इसके बाद थोड़ी पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ ये टूर तो यहाँ से कंडक्ट ही नहीं होता ,होटल शिवालिक से होता है।अब मरता क्या ना करता वाली हालत थी तो जाना तो था ही वहां।इधर पहुचे तो देखा ड्राईवर साहब गैरहाजिर हैं और हम गाड़ी के पास में ही पेड़ की छावं देखकर प्रतीक्षा में बैठ गए।लेकिन बहुत देर तक किसी यात्री को नही आता देखकर मन में कुछ अचरज भी होने लगा था। कुछ देर बाद एक सरदार जी आये तो वो बोलने लगे अब क्या दो लोगों के लिए गाड़ी चलाऊं, गाड़ी की सफाई भी नहीं हुई है।फिर हमलोग बोले अब इतनी दूर से आये हैं कैसे घूमेंगे बोलने लगा टेक्सी से चले जाओ ।फिर हमने बोला कि जब टूर कंडक्ट ही नहीं करना था तो इंटरनेट में जानकारी क्यों दे रखी है,इस प्रकार येन केन प्रकारेण वो चलने को तैयार हो गए।हमारे आज के सफर की मंजिलों में  रोज गार्डन,और कुछ म्यूजियम और रॉक गार्डन शामिल थे ।इस यात्रा का अनुभव कुछ अलग ही था,इतनी बड़ी डबल डेकर बस और यात्री सिर्फ हम दो।
               अपनी मुश्किलें गिनाते गिनाते सरदार जी ने यहाँ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोज गार्डन या कहिये तीस एकड़ भूमि में फैले हुए जाकिर हुसैन रोज गार्डन पहुंचा दिया।यहाँ पर अलग अलग सौलह सौ प्रजातियों के गुलाब पाये जाते हैं।हालाँकि पहाड़ों में पीला बढे होने के कारण मुझे भ्रम था कि मई के महीने में गुलाब तो खिला रहता होगा ,पर यहाँ एक भी गुलाब नहीं दिखाई दिया।प्रवेश द्वार में पहुँचते ही एक बोगनबेलिया से लदा हुआ पेड़ दिखाई दिया,जिसने  कर लिया। यहाँ के उम्दा किस्म के रख रखाव और साफ़ सफाई के बारे में तो मेरे पास कहने को शब्द ही नहीं हैं। यहाँ पर करीने से लगे पेड़ों की छावं ने  राहगीरों को अपने आँचल में आशियाना दे रखा था। खैर हम यहाँ ज्यादा देर नहीं रुके क्यूंकि गुलाबों की अदभुत छटा जिसे देखने की कल्पना कर के हम आये थे वो यहाँ कि गरम आबोहवा के कारण पहले ही मुरझा चुकी थी,और गर्मी अलग थपेड़े लगा रही थी। इसके अतिरिक्त हमें इस बात का भय भी था कि कहीं गाड़ी हमें बीच सफर में छोड कर चले न जाये। यहाँ से फटाफट बाहर निकले तो अपनी डबल देकर को खड़ा देख कर जान  में जान आई। इसके बाद अगली मंजिल थी सेक्टर  स्थित गवर्नमेंट म्यूज़ियम और  गैलरी।
                       इस वर्गाकार ईमारत की रूपरेखा भी कार्बूजियर द्वारा ही तैयार की गयी थी।१६५*१६५ किलोमीटर के आकर के इस भवन के निम्न भाग है-
१-गवर्मेन्ट म्यूज़ियम एवं आर्ट गैलेरी-यहाँ पर गांधार कला एवं पौराणिक भारत की विभिन्न प्रकार के मूर्ति शिल्प,हस्त कला एवं कलाकृतियों के नमूने रखे हुए हैं।यहाँ पर इस संग्रह की संख्या करीब दस हजार से भी अधिक है। 
२-नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम-डायनासोर की कुछ नयी प्रजातियां भारत में भी पायी गयी थी। यहाँ पर डायनासोर की विभिन्न प्रजातियों,उनके प्रजनन के बारे में,अंडे और फ़ॉसिल्स के बारे में मॉडेलनुमा जानकारी प्रदान की गयी है। यहां पर मुख्य रूप से ये दर्शाया गया है कि भारत में कितने प्रकार के डायनासोर पाये जाते थे और किस प्रकार का भोजन ग्रहण करते थे। इस तरह का एक भव्य म्यूज़ियम में वाशिंगटन में देख चुकी थी,इस वजह से उतना आंनद नहीं आया लेकिन ये किसी भी द्रष्टिकोण से कम भी नहीं था।
३-नेशनल गैलरी ऑफ़ पोर्ट्रेट- यहाँ पर भारत की कई महान विभूतियों के चित्रों का संकलन है। 
                    ये म्यूज़ियम काम्प्लेक्स सुबह दस बजे से शाम के साढ़े चार बजे तक सोमवार के अतिरिक्त अन्य दिनों पर खुला रहता है और प्रति व्यक्ति दस रूपये का टिकट पड़ता है।इसके आलावा बारह वर्ष तक के बच्चों और वृद्ध नागरिकों के लिए कोई शुल्क नहीं पड़ता। यहाँ के दर्शन के बाद हमें रॉक गार्डन के लिए निकलना था। म्यूज़ियम काम्प्लेक्स एवं रोज गार्डन के दृश्य -
डबल डेकर बस 
रोज गार्डन 


स्वच्छता 


बोगनबेलिया 
रास्ते में एक प्रतीकात्मक एफिल टावर के दर्शन भी हो गए। 

म्यूज़ियम काम्प्लेक्स 
डायनासोर  
डायनासोर  के अंडे 
मानव जाति के विकास का क्रम               
मॉडल्स 
नेशनल गैलरी ऑफ़ आर्ट 
नेशनल गैलरी ऑफ़ आर्ट 
नेशनल गैलरी ऑफ़ आर्ट 





Tuesday, 18 June 2013

Ooty ,The Red hills-ऊटी भ्रमण

              ऊटी पहुँचते-पहुँचते बहुत जोरों की भूख लग आई थी, और पहले से बुकिंग होने के कारण होटल ढुढ्ने का काम भी नहीं था। तो सोचा पहले पेट पूजा फिर काम दूजा। शहर  में कदम रखते ही दिखाई दिया होटल चार्रिंग क्रॉस (Charring Cross),  तो उसके रेस्तरां में भोजन के लिए घुस गए। खाने का अनुभव तो कुछ ऐसा था कि, ज्यादा पैसे में कम स्वाद। अब हमें जाना  था होटल डिलाइट इन टाइगर हिल रिसोर्ट। ये शहर से काफी उंचाई पर स्थित है, तो अति उत्तम नज़ारे देखने को मिले। पर रस्ते का तो कुछ कहना ही न था, बिलकुल हेयर पिन बैंड को मात करते हुए मोड़ जगह जगह पर थे। यहाँ पर रेस्तरां तो नहीं है , पर निवेदन करने पर खाना उपलब्ध हो जाता है। ये होटल पैसे के हिसाब से अति उत्तम है। कुछ देर आराम करने के बाद लगा अब चल पड़ना चाहिए, तो निकल पड़े। प्लान  के मुताबिक टोय-ट्रेन से कुन्नुर जाना था, तो गाड़ी वहीँ छोड़ के दोनों पैदल उतर गए। पर स्टेशन पहुँच के पता चला की ट्रेन जा चुकी है। फिर टूरिस्ट ऑफिस जा के ऊटी के अन्य आकर्षणों पर नजर डाली और बोटैनिकल गार्डन के बारे में पता चला। एक मजेदार बात ये की ऑटो किराये के बारे में एक बोर्ड लगा है,  जिसका अनुसरण कोई भी ऑटो चालक नहीं करता।
ऑटो किराया 
              बोटेनिकल गार्डन के बारे में विस्तार से पढ़िए-

      ये २२ हेक्टो-एकर जगह में फैला हुआ है जिसमे ६५० जातियों के पेड़-पोधे लगे हुए है। ये जगह अत्यंत आकर्षक है, जिसमे भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे तो है ही और उन से बना हुआ भारत का नक्शा भी है। प्रवेश करते ही नजर पड़ती है तो रखी हुई आकर्षक तोपों पर। अगर एक बार अन्दर आ गए तो बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। प्रवेश करते ही  कुछ चित्र सलंग करे जा रहे हैं।
ऊटी गार्डन में रखी तोप और मनमोहिनी हरियाली 


एक अन्य द्रश्य हरियाली का 


फूलों का अदभुत भण्डार 


सुन्दर सा फूल 


फूलों से बनी कलाकृतियाँ 


कुछ नया सा दिखने वाला पेड़ 


घास से बने हाथी 
               यहाँ से बाहर निकल कर गए वेक्स वर्ल्ड,इतने में ऊटी की माल रोड का लुफ्त भी उठा लिया और साथ के साथ Espresso Coffee House में चाय नाश्ता भी कर लिया। घूमते घूमते पहुँच गए वेक्स वर्ल्ड के गेट पे।
ऊटी मार्केट 


वेक्स वर्ल्ड 
             यहा जाने का अनुभव बस ठीकठाक ही था, कलाकृतियाँ मूल जैसी प्रतीत नहीं होती है। आप स्वयं देख के बताइए-
चाचा नेहरु
मनमोहन सिंग और अब्दुल कलाम
विरप्पन
                   पास में ही रोज गार्डन था, पर ऑफ सीजन होने के कारण जाने का कोई महत्व नहीं था, इतने में शाम हो आई, तो ऊटी के प्राकतिक द्रश्यों का मजा लेते हुए होटल की और प्रस्थान किया ,और नज़ारे देखते हुए ६किमी की खड़ी चढ़ाई, हलकी हलकी बारिश की बूंदों का आन्नद लेते हुए पार हो गयी। होटल पहुँचने तक बारिश जोर से होने लगी बारिश के बीच दुधिया रौशनी से नहाये हुए होटल के द्रश्य कुछ इस प्रकार है-
होटल जाने का रास्ता 


बादल और कोहरे से घिरा ऊटी 


बारिश में नहाया हुआ होटल 


होटल के बाहर कैंप फायर का इंतजाम 

                हमने यहीं होटल में ही खाना देने का अनुरोध किया और अपने कमरे में बैठकर खाने का आन्नद लिया, पर तब तक ठण्ड इतनी बढ़ गयी थी की मुझे लगा रूम हीटर के बिना काम चलना तो  असंभव सा ही है और हमने हीटर भी मांग लिया( ये जुलाई की बात है) अगले दिन कुन्नूर एवम ऊटी लेक जाने का प्लान था, ये वृतांत कुछ ज्यादा ही लम्बा हो गया, तो अब कुन्नूर के बारे में अगले भाग में चर्चा करते है।
ऊटी श्रंखला की समस्त पोस्ट-