Showing posts with label Ooty botanical garden. Show all posts
Showing posts with label Ooty botanical garden. Show all posts

Thursday, 5 January 2017

Once Again in Ooty

           एक बार फिर से मन में घुमक्कड़ी का किला कुलबुलाने लगा था। वैसे इस समय घूमने निकलने का मुख्य कारण घर वालों की बैंगलोर में उपस्थति भी थी। अब वो लोग नार्थ से साउथ आये हुये हैं तो उन्हें कहीं ना कहीं ले जाना तो बनता ही है। जब जाने का तय कर ही लिया तो निकलना तो हुआ ही और मन में सोच लिया कि चलो ऊटी ही चले जाते हैं। हम तो पांच साल पहले भी एक बार ऊटी गये थे तो हमारे लिये तो यहाँ जाने का उतना आकर्षण नहीं था लेकिन दूर से आने वालों के ऊटी के जानी मानी जगह ही हुयी।
Travel date-17th December 2016
            बैंगलोर से ऊटी तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर है और जाने के दो रास्ते है। पहले रास्ते में छत्तीस हेयरपिन बैंड मिलते हैं। इस रास्ते हम पहले भी गये हुये थे और अभी भी हमें इसी रास्ते जाना था। दूसरा रास्ता थोड़ा लंबा है जिसमे अस्सी किलोमीटर और जुड़ जाता है लेकिन ये रास्ता आने जाने के लिये थोड़ा आसान है और इसमें पहाड़ी रास्ता कम हो जाता है। इस रास्ते में दो तीन आकर्षण पड़ते हैं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से  इन जगहों को देखते हुये हम लम्बे रास्ते के मजे लेते हुये बैंगलोर वापस आ जाएंगे। मतलब अपनी प्लानिंग तो हो गयी आने की भी और जाने की भी। सक्लेशपुर वाली यात्रा के समय से हम थोड़ा लेट लतीफ़ साबित हो रहे हैं। फाइनली सुबह साढ़े सात बजे हम ऊटी जाने के लिये निकल पड़े। नौ बजे हम मेददुर पर थे जहाँ होटल नंदी कैफ़े में हम लोगों ने चाय नाश्ता किया। मैसूर में शहर के अंदर से हो कर जाना मतलब बेफालतू के जाम में फंसना हुआ और अपना तो वहाँ जाने का कोई काम भी नहीं हुआ तो हम मैसूर बाय पास रोड पकड़ कर ऊटी के रास्ते में आगे बढे। पाँच साल पहले जब आये थे तब से रोड की हालत में बहुत अंतर लगा। कई जगह तो टॉल प्लाजा का निर्माण ऑलमोस्ट हो गया था लेकिन पैसे लेने की दुकान अभी स्थापित नहीं हुयी थी। चलते चलते हम अब बांदीपुर के जंगल तक पहुँच गये। शायद मौसम की मार ही होगी जो अबकि यहाँ का जंगल हरे भरे की जगह सुनसान लग  रहा था। ये सोच के चौकना मत कि जंगल है तो सुनसान तो लगेगा ही। मेरे कहने का मतलब है कि हरियाली बहुत कम थी तो जंगल भी जंगल  जैसा नही लग रहा था। जानवरों के नाम पर भी इस बार एक दो हिरन और एक हाथी के बच्चे को छोड़कर कुछ नहीं दिखा। अरे हाँ बन्दर भी देखे थे लेकिन अब बंदरों को कहाँ जंगल का बाशिंदा माने वो तो बीच शहर में भी नजर आ ही जाते हैं। इसके बाद बांदीपुर का जंगल पार कर के मदुमलाई के जंगल में आ गये। नाम तो बदल गया लेकिन जंगल का स्वरूप वो ही रहा। खैर ये तो हुयी मजाक की बातें, जंगल तो जंगल ही हुआ। कौन जाने कब कौन सा जानवर मिल जाये। वो भी तब जब जगह जगह चेतावनी लिखी हों कि गाड़ी से बाहर ना उतरे और तो और शाम छह बजे से इस रास्ते पर आवागमन बंद हो जाता है। अब हम गुंडूलपेट पहुँच गये हैं, यहाँ से ऊटी जाने के दो रास्ते हैं पहला वो जिसमे छत्तीस हेयरपिन बैंड पड़ते हैं, हम पहले भी इसी रास्ते गये थे और अभी भी इसी रास्ते जा रहे हैं क्योंकि ये रास्ता थोड़ा छोटा पड़ता है और असल पहाड़ी रास्ते जैसा आनन्द भी दे जाता है वैसे दूसरा रास्ता जब अभी देखा ही नहीं तो उसका क्या कह सकते हैं। एक दो तीन गिनती करते हुये पूरे छत्तीस के छत्तीस मोड़ पार हो गये और हम पहुँच गये लाल मिटटी के देश ऊटी की वादियों में। जल्दी जल्दी हम पहले से बुक कराये हुये होटल में पहुंचे और पहुँचते के साथ ही घर से लाये पराठों का भोग लगा लिया। पेट पूजा में ज्यादा समय व्यतीत ना कर के हम घूमने निकलने के मूड में थे जिससे ज्यादा से ज्यादा देख पायें।
          ऊटी में सबसे पहले हम बोटोनिकल गार्डन पहुंचे, पर इस बार ये पहले के जितना आकर्षित नहीं कर पाया। फूलों की कमी बहुत ज्यादा खल रही थी। मौसम मौसम की बात होती है जब हम जुलाई में आये थे तो यहाँ की छटा बहुत निराली लग रही थी। फटाफट यहाँ का एक राउंड मारा और हम आज के अगले पड़ाव वैक्स म्यूजियम चले गये। अरे ये क्या ये जगह तो एकदम ही अलग लग रही है देख के ऐसा लगा ही नहीं जैसे हम पहले भी कभी आये हों।
          पहले टिकट ले कर अंदर के नज़ारे देख लेते हैं। अन्दर तो गांधी जी, मौनी बाबा, वीरप्पन और एक शराबी की बढ़िया नक़ल बनायी हुयी हैं। मुझे लगा था ये जगह बेटी को पसंद आएगी लेकिन उसे तो ये फूटी आँख भी नहीं सुहाया और हम आगे बढ़ गये। यहाँ से बाहर की रौनक तो देखते ही बन रही है। बड़े बड़े झूले लगे हुये हैं जो कि बच्चों के लिये मजेदार बन पड़े हैं और छोटे छोटे अर्टिफिसियल पानी के भंडार गृह जैसे हैं जिनमे बच्चों के लिये बोटिंग और बड़ों के लिये जोर्बिंग का प्रबंध है। बेटी को इन लोगों के पास छोड़ कर हम दोनों जोर्बिंग वाली सफ़ेद बॉल के अंदर चले गये। कुल मिलाकर इतनी बड़ी बाल के अंदर जाना और उसमें गोल गोल घूमने में बहुत मजा आया। अब तक अँधेरा गहरा गया और मौसम में ठंडक भी आ गयी और हम अपने होटल में जा पहुंचे।इस होटल में खाने का कोई इंतजाम नहीं था और इस ठण्ड के मौसम में हम बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं कर पाये, इसलिए होटल के मैनजेर से बात कर के हमने यहीं खाना मंगवा लिया। तमिलनाडु केरल जैसी जगहों में शाकाहारी लोगों के लिए ज्यादा विकल्प नहीं रहते इसलिये मन मार के जो मिला वो ही खा लिया। 
इस यात्रा के कुछ द्रश्य-
ये रास्ते अक्सर मंजिल से बेहतर क्यों होते हैं?

भले कैसी भी जगह हो गाय अपना चरना थोड़ी ही छोड़ देगी।
मेरा भारत महान। 
एक बार फिर बोटैनिकल गार्डन में ,इन पाँच सालों में बहुत कुछ बदल गया। 



ऊटी की लाल मिटटी बड़ी सुन्दर लग रही थी। 

इस बार फूलों की जगह बस हरी घास के मैदान नजर आये। 

अंग्रेजो के ज़माने की बिल्डिंग लगती है। 

गाँधी जी। 

ममतामयी माँ 

अब्दुल कलाम, उतना सजीव नहीं लग रहा ना। 

वीरप्पन की गुफा। 
एक्सीडेंट हो गया। 



वैक्स म्यूजियम के झूले। 
मजा आ गया जॉर्बिंग कर के। 
इस यात्रा की समस्त कड़ियाँ -

Tuesday, 18 June 2013

Ooty ,The Red hills-ऊटी भ्रमण

              ऊटी पहुँचते-पहुँचते बहुत जोरों की भूख लग आई थी, और पहले से बुकिंग होने के कारण होटल ढुढ्ने का काम भी नहीं था। तो सोचा पहले पेट पूजा फिर काम दूजा। शहर  में कदम रखते ही दिखाई दिया होटल चार्रिंग क्रॉस (Charring Cross),  तो उसके रेस्तरां में भोजन के लिए घुस गए। खाने का अनुभव तो कुछ ऐसा था कि, ज्यादा पैसे में कम स्वाद। अब हमें जाना  था होटल डिलाइट इन टाइगर हिल रिसोर्ट। ये शहर से काफी उंचाई पर स्थित है, तो अति उत्तम नज़ारे देखने को मिले। पर रस्ते का तो कुछ कहना ही न था, बिलकुल हेयर पिन बैंड को मात करते हुए मोड़ जगह जगह पर थे। यहाँ पर रेस्तरां तो नहीं है , पर निवेदन करने पर खाना उपलब्ध हो जाता है। ये होटल पैसे के हिसाब से अति उत्तम है। कुछ देर आराम करने के बाद लगा अब चल पड़ना चाहिए, तो निकल पड़े। प्लान  के मुताबिक टोय-ट्रेन से कुन्नुर जाना था, तो गाड़ी वहीँ छोड़ के दोनों पैदल उतर गए। पर स्टेशन पहुँच के पता चला की ट्रेन जा चुकी है। फिर टूरिस्ट ऑफिस जा के ऊटी के अन्य आकर्षणों पर नजर डाली और बोटैनिकल गार्डन के बारे में पता चला। एक मजेदार बात ये की ऑटो किराये के बारे में एक बोर्ड लगा है,  जिसका अनुसरण कोई भी ऑटो चालक नहीं करता।
ऑटो किराया 
              बोटेनिकल गार्डन के बारे में विस्तार से पढ़िए-

      ये २२ हेक्टो-एकर जगह में फैला हुआ है जिसमे ६५० जातियों के पेड़-पोधे लगे हुए है। ये जगह अत्यंत आकर्षक है, जिसमे भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे तो है ही और उन से बना हुआ भारत का नक्शा भी है। प्रवेश करते ही नजर पड़ती है तो रखी हुई आकर्षक तोपों पर। अगर एक बार अन्दर आ गए तो बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। प्रवेश करते ही  कुछ चित्र सलंग करे जा रहे हैं।
ऊटी गार्डन में रखी तोप और मनमोहिनी हरियाली 


एक अन्य द्रश्य हरियाली का 


फूलों का अदभुत भण्डार 


सुन्दर सा फूल 


फूलों से बनी कलाकृतियाँ 


कुछ नया सा दिखने वाला पेड़ 


घास से बने हाथी 
               यहाँ से बाहर निकल कर गए वेक्स वर्ल्ड,इतने में ऊटी की माल रोड का लुफ्त भी उठा लिया और साथ के साथ Espresso Coffee House में चाय नाश्ता भी कर लिया। घूमते घूमते पहुँच गए वेक्स वर्ल्ड के गेट पे।
ऊटी मार्केट 


वेक्स वर्ल्ड 
             यहा जाने का अनुभव बस ठीकठाक ही था, कलाकृतियाँ मूल जैसी प्रतीत नहीं होती है। आप स्वयं देख के बताइए-
चाचा नेहरु
मनमोहन सिंग और अब्दुल कलाम
विरप्पन
                   पास में ही रोज गार्डन था, पर ऑफ सीजन होने के कारण जाने का कोई महत्व नहीं था, इतने में शाम हो आई, तो ऊटी के प्राकतिक द्रश्यों का मजा लेते हुए होटल की और प्रस्थान किया ,और नज़ारे देखते हुए ६किमी की खड़ी चढ़ाई, हलकी हलकी बारिश की बूंदों का आन्नद लेते हुए पार हो गयी। होटल पहुँचने तक बारिश जोर से होने लगी बारिश के बीच दुधिया रौशनी से नहाये हुए होटल के द्रश्य कुछ इस प्रकार है-
होटल जाने का रास्ता 


बादल और कोहरे से घिरा ऊटी 


बारिश में नहाया हुआ होटल 


होटल के बाहर कैंप फायर का इंतजाम 

                हमने यहीं होटल में ही खाना देने का अनुरोध किया और अपने कमरे में बैठकर खाने का आन्नद लिया, पर तब तक ठण्ड इतनी बढ़ गयी थी की मुझे लगा रूम हीटर के बिना काम चलना तो  असंभव सा ही है और हमने हीटर भी मांग लिया( ये जुलाई की बात है) अगले दिन कुन्नूर एवम ऊटी लेक जाने का प्लान था, ये वृतांत कुछ ज्यादा ही लम्बा हो गया, तो अब कुन्नूर के बारे में अगले भाग में चर्चा करते है।
ऊटी श्रंखला की समस्त पोस्ट-