Thursday, 21 May 2015

Magical Magic Kingdom मैजिक किंगडम की जादुई दुनिया,ऑरलैंडो.......२

                        मैजिक किंगडम!!! यहाँ का नाम सुनते ही मन में सबसे पहले ये सवाल आया  कि आखिर ऐसा क्या जादुई है यहाँ जो इसका नाम ही मैजिक किंगडम रख दिया। लेकिन यहाँ कदम बाद में पड़े और इस सवाल का जवाब पहले  मिल गया कि ये जगह सच में जादुई नगरी ही है जहां पहुँच कर बच्चे तो बच्चे  बड़ों का मन भी बच्चा बन जाता है। ये जादुई नगरी अपने आप में इतनी बड़ी है कि एक दिन में इसे देखना तो क्या ये कितने भागों में विभक्त है ये पता लगाना भी असम्भव सा ही है !! देखिये इस जादुई नगरी के कुछ हिस्से यहाँ हम जा पाए-
१-एडवेन्चरलैंड
२-फैंटेसीलैंड
३-मैन स्ट्रीट
४-लिबर्टी स्क्वायर
                     टिकट लेने के बाद जैसे ही अंदर पहुँचो तो सबसे पहले गमैन स्ट्रीट के नाम की गली पर नजर जाती है !! ये गलियारा अपने नाम के अनुरूप ही भीड़भाड़ से भरा हुआ और चहल-पहल वाला है। यहाँ बच्चों के लिये स्ट्रोलर भी लाइन से खड़े थे जो कि किराये में दिये जा रहे थे !! पंद्रह डॉलर की कीमत चूका कर एक स्ट्रोलर हम लोगों ने भी दिन भर के लिये ले लिया !!  इस स्ट्रीट से यहाँ का मुख्य आकर्षण-सिंड्रैला का महल आसानी से देखा जा सकता है। बचपन में सिंड्रैला और उसकी सौतेली माँ की कहानी सुना करते थे, आज उसके महल का रूप भी देख लिया। 
सिंड्रेला का महल 


परेड का एक दृश्य 
परेड का एक दृश्य 
                                 मैन स्ट्रीट में होने वाली परेड को देखते देखते हम फैंटेसीलैंड पहुँच गये !! फैंटेसीलैंड एक छोटा थीम पार्क है जो कि डिज्नी द्वारा बनाई गयी बालचित्र कथाओ या कहिये कार्टून सीरियल्स और मूवीज की थीम पर आधारित है। यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण अट्ठारह महीने की कड़ी मेहनत से बनाया गया सिंड्रेला का महल है। रात के समय इसी महल मे आतिशबाजी की रौशनी के बाद  सिंड्रेला के जीवन पर चित्रत साउंड एंड लाइट शो दिखाया जाता है। ये महल मैजिक किंगडम के मध्य में स्थित है। इसके बाद का अगला आकर्षण इट्स स्मॉल वर्ल्ड है!! ये एक तरह की पानी की राइड (झूला) है जिसमे अंधेरे में एक एक नाव की सवारी करायी जाती है!! बच्चों की इस दुनिया में चमकदार एवं आकर्षक रंगों से बने कपड़ों में सजी हुयी  तीन सौ गुड्डे-गुड़ियाओं को झूमता और नाचता हुआ दिखाया जाता है और बैकग्राउंड में इट्स स्माल वर्ल्ड का मधुर संगीत बजता है। कुल पल के लिये तो इस माहौल में हम भी बच्चे ही बन गये थे और सान्वी तो लगभग इस दुनिया में खो ही गयी थी। बार-बार मन में ये मलाल हो रहा था कि काश ये थोड़ा बड़ी होती तो उसे भी ये सब याद रहता है। इस जादुई दुनिया के कुछ दृश्य-
इस तरह की नाव में बैठा कर अँधेरी सुरंग में बच्चों की दुनिया की सैर करते हैं। 


जादुई नगरी के सदस्य 


जादुई नगरी के कुछ और सदस्य 


नाचती गाती गुड़ियाँ 


बाय कहने के अलग अलग तरीके। 


जादुई नगरी के कुछ और सदस्य 
                             जादुई नगरी के बाद अब बारी थी कि कुछ झूलों का आन्नद लिया जाये क्योंकि बाकि सभी जगह लम्बी लाइन लगी हुई थी। इसी क्रम से अबकी बार का हमारा चुनाव था मैड टी पार्टी।  ये चाय के घूमते हुए कपों से बना एक झूला होता है जिसमे कप के नीचे का आधार तो घूमता ही है और प्रत्येक कप पृथ्वी की तरह अपनी धुरी पर भी घूमता है। कुल मिलाकर एक बार बैठ जाओ तो दसों दिशाओं में स्वतः ही घूम जाओगे। ये झूला पूरे विश्व में फैले हुए डिज्नी के पांचों पार्क में पाया जाता है। झूले में बैठे होने के कारण इसके अच्छे फोटो नहीं खिंच पाये, पर हमारे गूगल देव तो इसी दिन के लिए हैं-
चित्र गूगल द्वारा साभार 
                         इसके बाद जो राइड हमलोगों ने की, उसका नाम था मेनी एडवेंचरस ऑफ़ वींनी द पूह(The Many Adventures of Winnie the Pooh) .ये राइड मेनी एडवेंचरस ऑफ़ वीनी द पूह मूवी जो कि स्वयं वीनी द पूह नामक कहानी पर आधारित है की थीम पर बना हुयी है। इसमे वीनी के बड़े बड़े कारनामों को छोटी छोटी दीवारों पर बड़े बड़े सफ़ेद कैनवास पर कॉमिक्स का रूप देकर उतरा गया है। दस मिनट तक यहाँ घुमकर के हमने वीनी के कई कारनामे देखे और अपने समय में आने वाली कॉमिक्स के चरित्रों को खूब याद किया। इसके बाद यहाँ की दो और राइड्स थी पीटर पैन्स फ्लाइट(Peter Pan's Flight) और मिक्की फिलरस मैजिक (Mickey's Philhar Magic.) ये एक तरह का तीन डायमेंशन वाला शो है ,परन्तु एक तो पहले ही हमारे पास समय काम था ,जो था वो पहले वाली राइड्स की लाइन में ग के गँवा चुके थे और यहाँ पर इन दोनों का ही वेटिंग टाइम करीब दो घंटे का था तो हमने यहाँ से मुंह मोड़ लिया और आगे का रुख किया।
           अब बारी है एडवेन्चरलैंड की, यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में जंगल क्रूज र दूसरा सात बौनो की गुफा है। तो लग जाते हैं जंगल क्रूज वाली लाइन में!! पर ये क्या ये तो जितनी बाहर से दिख रही थी उससे कई गुना ज्यादा निकली !! शायद ही कोई बच्चा ऐसा हो जिसने बचपन में रविवार की सुबह दूरदर्शन पर आने वाला सीरियल जंगल बुक मिस किया हो और मोगली को तो हम चाह कर भी नहीं भुला सकते !! जी हाँ ये राइड उसी जंगल बुक सीरियल पर आधारित है। तो मोगली को याद करते करते हमारा समय कट ही गया और हमको लेने एक छोटी सी नौका आ गयी जिसे देख कर एक पुराने बाल सीरियल का गान याद सा आ रहा था और वो था अगर मगर डोले नैया ,लहर लहर जाये रे पानी ,डूबे न डूबे न मेरा जहाजी,डोले रे डोले रे इसी के साथ हम नौका पे सवार होकर चल पड़े। यहाँ पर पानी के साथ साथ बने हुवे जंगल के वातावरण में मोगली का हर एक साथी हमें मिल ही गया !! सच कहूं तो बचपन वाला रविवार एक बार फिर नजरों के सामने आ गया !! इन कुछ पलों में ना जाने बचपन के कितने साल जी लिये होंगे मैंने!! चलती नौका से कोई खास अच्छे चित्र नहीं ले पाये फिर भी  कुछ आप के लिए हाजिर हैं -
हाथियों की टोली 




कुछ अन्य सदस्य 


कुछ अन्य सदस्य 


एक बार फिर हाथियों की टोली 
                        जंगल बुक के बाद हमारी यादों की कतार में जिसका अगला नंबर था वो थी हमारी प्यारी और अपनी सौतेली माँ की सताई स्नो वाइट!! हर बच्चे ने स्नो वाइट की कहानी जरूर सुनी होती है किस तरह से स्नो वाइट की सौतेली माँ उसे ज्यादा सुन्दर होने के कारण बहुत तंग करती है और वो अपनी जान बचने को सात बौनों की गुफा में जाकर रहने लगती है लेकिन उसकी माँ वहां भी उसे नहीं छोड़ती है और बहाने से उसे जहरीला सेब खिला देती है!! उसके बाद बौने किसी प्रकार से उसके प्राणो की रक्षा करते हैं। स्नो वाइट की इसी दर्द भरी दास्तान को इस राइड में दिखाया गया है !! ये भी एक पानी की ही राइड है जिसमे एक नाव में बैठा कर पानी के बहाव के साथ सात बौनों की गुफा के दर्शन कराये जाते हैं।
सात बौनों की गुफा का बाहरी दृश्य 




एक दृश्य अंदर का भी 
                     इतना सब देखते हुए काफी समय निकल गया था अब ज्यादा कुछ करना संभव नहीं था कुछ एक राइड्स को छोड़के क्यूंकि यहाँ के मुख्य आकर्षण सिंड्रेला के महल के पास होने वाली आतिशबाजी एवं साउंड एंड लाइट शो देखने के लिए एक अच्छी सी जगह भी रिज़र्व करके रखनी थी। फिर भी थोड़ा टाइम था तो एक बार फिर फैंटेसीलैंड की और चल पड़े। वहां पीटर पैन की फ्लाइट और मिकी फ़िलहार के जादू दोनों के लिए प्रतीक्षा समय अभी भी बहुत ज्यादा ही था। तो मन मार के कहीं और के लिए निकल रहे थे तभी पता कि फास्टपास नाम की भी कोई चीज होती है जिससे प्रतीक्षा का समय थोड़ा कम हो जाता है ज्यादा से ज्यादा और कम से कम तीन राइड्स का पास एक दिन में ले सकते थे तो हम भी जल्दी से जा करके तीन राइड्स का पास ले लिए जिसमे एक स्मॉल वर्ल्ड का भी ले लिया,हालाँकि इसे हमलोग कर चुके थे,परन्तु हमारे पास सिर्फ दो राइड्स का ही समय था और तीसरा नाम मात्र के लिए लेना था। पीटर पैन की फ्लाइट में हवाई में उडा करके पीटर के कारनामों के दर्शन कराये गए उसीके पास में वहीँ मिकी फिलहार वाली राइड एक थ्री डायमेंशनल शो चल रहा था  जिसमे मिकी और उसके साथी अपने जलवे दिखा रहे थे!!थ्री डी देखने वाले चश्मे की सहायता से ऐसा लगा रहा था कि मानो वो आपके सामने ही हवा में उड़  रहे हो,और शो की समाप्ति पर डोनाल्ड डक ने दर्शन दे के धन्य कर दिया था।
ये है फास्टपास 


ये है सिन्ड्रेला का महल रात में। 
               इतनी राइड्स को देखते देखते साढ़े नौ ही बज गया और अब   मुख्य स्ट्रीट में ठीक  ठाक सी जगह  देख के बैठना थोड़ा मुश्किल सा ही लगने लगा पर फिर भी एक जगह जहाँ से आतिशबाजी अच्छे से दिख जाये वहां पर हम बैठ ही गए!! वास्तव में यहाँ पर होने वाली आतिशबाजी बहुत ही अच्छी लगी। कैमरा रात के समय अच्छी तस्वीरें नहीं निकलता इसलिए आराम से बैठ कर आनंद उठाया। आतिशबाजी के बाद हुए साउंड एंड लाइट शो ने तो सिंड्रेला की कहानी को आँखों के सामने में ला  खड़ा कर दिया। इस  प्रकार से मैजिक किंगडम की जादुई दुनिया में एक बार फिर अपना बचपन जीने के बाद अब फिर से अपनी दुनिया में लौटना भी जरूरी था इसलिए दो बस बदल कर रात के बारह बजे होटल पहुंचे। मैजिक किंगडम की जादुई दुनिया के सफर के बाद अगली  पोस्ट में मिलते हैं सी वर्ल्ड में,तब तक के लिए आज्ञा दीजिये।  


तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-

Sunday, 26 April 2015

Orlando Magic Kingdom

                     जब बर्फीले तूफानों के कारण वाशिंगटन में होटल से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया, तो किसी अच्छे मौसम वाली जगह जाने की इच्छा जोर पकड़ने लगी। ऑफिस से छुट्टी मिलना तो असंभव ही था,इसलिए जहाँ भी जाना था सप्ताहान्त में  ही जाना था। मेरी जानकारी के अनुसार अगर फ़रवरी के महीने में अच्छे मौसम की तलाश करनी हो तो या तो वेस्ट कोस्ट जाना बनता है,या फ्लोरिडा या फिर टेक्साज। वेस्ट कोस्ट इतना दूर था कि वायुयान से जाने पर भी एक बार में ही सात घंटे तो कम से कम लगने ही थे,इसलिए वेस्ट कोस्ट की तरफ के विकल्प स्वतः ही किनारे हो गए। टेक्साज जाने का बहुत ज्यादा मन नहीं था,तो एक मात्र विकल्प फ्लोरिडा राज्य का ही रहा। अब फ्लोरिडा में ही हिट लिस्ट के तौर पर दो नाम दिमाग में थे या तो मायामी का समुद्र तट या फिर ऑरलैंडो का डिज्नीलवर्ल्ड।मन  तो दोनों में से किसी को भी छोड़ने को तैयार नहीं था, क्यूंकि चुनाव करना अपनेआप में एक कठिन काम था। एक तरफ विदेशी समुद्र रेखा को छूने का मन था तो वहीँ दूसरी तरफ डिज्नी वर्ल्ड  को भी छोड़ना भी मुश्किल हो रहा था ,एवं दोनों को एक साथ देखना संभव नहीं था। काफी सोच विचार के बाद बच्चे का साथ होने के कारण मायामी जाने का विचार छोड़ दिया और इस तरह से ऑरलैंडो के नाम पर मुहर लग गयी। अब अगला काम था टिकट बुकिंग का जिसे हमलोगों ने आसान समझ रखा था पर इस काम में बड़ा लम्बा समय लग गया क्यूंकि हमारे पास एचडीएफसी बैंक का फोरेक्स कार्ड था जो  वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रांजकशन नहीं कर पा रहा था,धन्य है प्रभु एचडीएफसी बैंक की सेवायें। किसी को दुसरे देश भेजने के बाद कुछ खर्च कर पाना भी मुश्किल लगने लगा। परन्तु करीबन दो-तीन मेहनत लगा  कर ये पता लगा कि एक्सपीडीया नाम की वेबसाइट पर शायद कार्ड काम कर जाए,अब देर करने का तो कोई कारण ही नहीं था आनन फानन में अट्ठाइस फरवरी,२०१४ की शाम को जाने की एवं २ मार्च की रात वापसी की टिकट बुक करा दी। इस तरह से यहाँ आ कर के एक टिकट करने में भी अपनी बहुत बड़ी विजय लगने लगी थी। अब इसके साथ ही ये देखकर  मोनिमेन्टल मूवीलैंड (Monumental Movieland Hotel) होटल भी बुक करा लिया कि सभी प्रमुख आकर्षणों के लिए यहाँ से शटल चलती थी एवं एयरपोर्ट से भी ये थोड़ा नजदीक ही था। आते जाते कुछ सुन्दर से प्राकृतिक दृश्य देखने को मिले।आप भी देखिये -  


झील के टापू,जो कि है या नहीं ये पता लगाना मुश्किल था। 

पानी से बाहर निकले पेड़ों की जडे और उन पर बैठे पक्षी। 

                              यहाँ पर इतना कुछ है देखने को ,कि अगर अच्छे से देखने लगो तो पूरा एक महीना भी कम हो जाये। तो दो दिन के लिए आने वाला किस तरह से और क्या क्या देख पाया ये जानने के लिए आगे क्लिक करिये-
                         ऑरलैंडो को थीम पार्क की सुनहरी दुनिया कहा जाता है !!डिज्नी वाल्ट ने ही यहाँ पर चार पार्क बनाये हैं जिन्हे मैजिक किंगडम, एपकोट, एनिमल किंगडम एवं डिज्नी हॉलीवुड स्टुडिओ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा फिल्मो के शौक़ीन लोगों के लिए यूनिवर्सल स्टूडियो एवं पानी में  रूचि रखने वालों के लिए सीवर्ल्ड और वेट एंड वाइल्ड नाम के दो वाटर पार्क हैं। अब देखने को इतना कुछ और समय है दो दिन का,पूरे दो दिन भी नहीं क्यूंकि रविवार की शाम तो वापस ही जाना था डिज्नी वोल्ट द्वारा निर्मित जादुई दुनिया के शहर में आये थे तो चार में से एक पार्क तो देखना बनता ही था और सबसे पहले नंबर पर मैजिक किंगडम को ही बताया जाता था तो वहीँ जाने का मन बना लिया। ऐसा करते करते जाने का दिन भी आ गया। जाते समय की उड़न रोनाल्ड रीगन से तथा वापसी की डलस एयरपोर्ट से भरनी थी।रोनाल्ड रीगन हमारे वहां से ज्यादा दूर नहीं था सो टेक्सी बुक करा ली थी और डलस एयरपोर्ट से वापसी के लिए शेयर्ड कैब करायी परन्तु उसका किराया भी  नहीं था पूरे पैतालीस डॉलर। खैर हमारी टेक्सी समय से आ गयी थी और हम निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुँच गए। इसके बाद अब सुरक्षा जाँच शुरू हुयी,वो ही सब जूते उतारो, जैकेट उतारो। किसी तरह से थोड़ा का पानी  बच्चे के पीने ले लिए ले जाने की अनमति मिली। फ्लाइट का समय हालांकि दो घंटे का ही था पर हमेशा से डेल्ही बैंगलोर की फ्लाइट की तरह ही बोरियत से भरा हुआ था,पर समय तो कट ही जाता है सो कट ही गया। साथ में केवल केबिन बैग होने के कारण हम लोग जल्दी से बाहर निकल गए और वहां पहले से ही टेक्सी ड्राइवर हमारा इन्तजार कर रहा था। उसने जल्द ही हमें होटल पहुंचा दिया। चेक इन की औपचारिकता के बाद जब कमरे में पहुंचे तो मौसम कुछ जाना पहचाना सा लगा,जी हाँ वहां का मौसम बैंगलोर का जैसा होता है। अब तो प्रसन्नता का कोई ठिकाना ही नहीं था। अमेरिका के होटल की ये बात सबसे अच्छी लगी कि वहां हर कमरे में माइक्रोवेव और चाय/कॉफ़ी बनाने की सुविधा दी जाती है,हमने तुरंत फुरन्त चाय बनाई और वाशिंगटन से लाया खाना गर्म करके खा लिया और सो गये!!एक तो बहुत थके हुए थे और दूसरे दिन के लिए भी ताकत बचा के रखनी थी। अच्छे मौसम की वजह से अमेरिका में पहली खिड़की खोल कर सो रहे थे इसलिए ऐसी नींद आई कि पता ही नहीं चला कब सवेरा हो गया। 
                       सुबह तैयार होने बाद होटल के रिसेप्शन में पहुंचे तो पता लगा शटल में अपने जाने का समय बदल लिया,समय तो बदला माना जा सकता है उसके बाद निर्धारित समय पर भी नहीं आई। करीबन दो ढाई घंटे का समय इससे हमारा बरबाद हुआ। अब तक भूख भी लगने लगी तो सोचा पिज़्ज़ा हट जा कर पिज़्ज़ा ले आते हैं,परन्तु जब तक वापस आये तब तक शटल आ चुकी थी। पिज़्ज़ा साथ में ले के जाने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं था। शटल ने पूरे होटलस में घूमने की वजह से यहाँ आधा घंटा लगना था वहां एक घंटा लगाया!! बहुत समय बरबाद किया,इससे ये सबक मिला कि अगले दिन के लिए शटल पर निर्भर रहने की बेवकूफी नहीं करनी है। ये कोई सुविधा नहीं देगी अपितु और परेशानी ही पैदा करेगी। शटल ने हमको एपकोट के बाहर छोड़ दिया। ये भी डिज्नी का थीम पार्क है जो आकर में मैजिक किंगडम का दुगना होगा,यहाँ की थीम मनुष्य के एचीवमेंट एवं नए अविष्कार थे या फिर टूमॉरोलैंड भी कह सकते हैं। अब तक हमलोगों को काफी भूख लग आई थी तो पहले पेट पूजा की सोची। एपकोट की पार्किंग के पास बने एक टिन शेड में बैठकर पेट की भूख मिटाई। यहाँ से पैदल चलकर हम लोगों को मोनोरेल के स्टेशन तक जाना था।यहाँ से जाने के लिए दो तरीके थे या तो बस या मोनोरेल। यहाँ बस की पहचान ये होती है कि इन पर डिज्नी लिखा रहता है। मोनोरेल से हमको टिकट सेंटर तक जाना था और आगे का रास्ता फेरी बोट से आसपास के दृश्य देखते हुए तय करने का मन बनाया था।देखिये डिज्नी की बस-
डिज्नी पार्क की बस 
                     मोनोरेल, ये एक तेज गति से चलने वाली ट्रैन है जो डिज्नी के सभी पार्कों को एक दुसरे से जोड़ती है ,इस्सके द्वारा एपकोट से मैजिक किंगडम का सफर पांच मिनट में तय किया जा सकता है। पदयात्रा करते हुए मोनोरेल के स्टेशन तक जा ही रहे थे कि एपकोट में स्पेस शिप के दर्शन भी हो गये। 
स्पेस शिप अर्थ 
थीम पार्क के ऊपर दौड़ती हुयी मोनोरेल 
                       मोनोरेल  ने हमें फेरी बोट के स्टेशन तक पहुँचाया यहाँ से अब मैजिक किंगडम की दूरी सिर्फ पांच मिनट की रह गयी थी। ये रहा फेरी बोट के स्टेशन का गेट एवं फेरी बोट -
फेरी बोट स्टेशन         
फेरी बोट
                           फेरी बोट से क्लिक करे हुए कुछ दृश्य-
सिंड्रेला का महल 

डिज्नी रिसोर्ट 

पानी के ऊपर उड़ती हुयी मोनोरेल 
                    इस तरह के दृश्यों को देखते हुए हमलगो मैजिक किंगडम के बाहर पहुँच गए।अब यहाँ सुरक्षा जाँच कराने के बाद टिकट लेना था लेकिन जैसे ही  एक बार की जाँच करा के अंदर जा सके  कि मेरी बेटी एग्जिट वाले गेट से बाहर निकल गयी। फिर वो ही सब प्रक्रिया दुबारा दोहरानी पड़ी। इतने सबसे के बाद मैजिक किंगडम का गेट देखने को मिला जो कि ऐसा दिखाई पड़ता है - 
मैजिक किंगडम 
                          ये तो थी मैजिक किंगडम के प्रवेश द्वार तक पहुँचने की बात,अगली पोस्ट में देखते हैं कि आखिर क्या ऐसे जादुई चीज हैं यहाँ जिनकी वजह से इसे मैजिक किंगडम का नाम दिया गया। तब तक के लिए आज्ञा दीजिये। 


तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-

Tuesday, 21 April 2015

Dora Kelley Nature Park ,Washington Dc

                   चेरी ब्लॉसम के गुलाबी नजारो के बाद अब बारी थी उन सड़कों की जो ठण्ड के दिनों में वीरान सी दिखती थी,जब से वाशिंगटन में बसंत ऋतू आई ऐसा लगने लगा की उन सड़कों ने, उन घरों ने तो रंग ही बदल दिए हो ,चारों तरफ हरे मखमली कालीन एवं सुन्दर रंगीन फूलों से लदे पेड़ दिखाई देते थे .ऐसे खुशगवार मौसम में कहीं न कहीं घूमने निकलना तो बनता ही था .परन्तु इसके लिए सही जगह का चुनाव भी जरूरी था ,जब हम बस से पेंटागन सिटी जाते थे तो रास्ते में एक जगह गेट पर लिखा दिखता था वे तो डोरा कैली नेचर्स पार्क। ये जगह हमारे होटल से काफी नजदीक थी तो यही जाने का मन बना लिया .होटल से एक गेट तक लगभग बीस मिनट की पदयात्रा करनी होती थी और उसके बाद करीबन चार किलोमीटर की यात्रा करनी थी जिसमे प्रकृति के कई रंगों के दर्शन खुदबखुद हो गए,
सड़क के दोनों तरफ इसी तरह के हरे मैदान एवं फूलों से लदे पेड़ दिखने लगे थे 

सफ़ेद फूलों से लदे पेड़
डोरा कैली नेचर्स पार्क का प्रवेश द्वार एवं जाने के लिए बना हुआ लकड़ी का पुल 
                       ऐसे अन्य नजारों एवं यहाँ की सड़कों एवं घरों के दर्शन के लिए क्लिक करिये-


                     डोरा कैली नेचर्स पार्क,शायद ये जगह बहुत ज्यादा विख्यात नहीं है ,लेकिन बस से वाशिंगटन आते-जाते एक दिन बाहर देखने पर यहाँ का गेट नजर आ गया, तब लगा कि  अगर जाने से पहले समय आज्ञा देगा तो इसे भी देख लेंगे।हमारे होटल से इस पार्क की दूरी करीबन दो किलोमीटर से तीन सौ मीटर कम थी,मतलब आराम से चलने पर पौने घंटे पैदल रास्ता था,हम बच्चे के साथ थे तो हमारा एक घंटा लग गया,किन्तु गुनगुनी धुप में सुन्दर से दृश्यों को देखते हुए रास्ता कब निकल गया पता ही नहीं लगा।

           
भौगोलिक दूरी 

               किसी जगह को अगर अच्छे से देखना हो तो दो पहिये की गाड़ी के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता है, पूरे रास्ते हम लोग अलग अलग प्रकार के दृश्यों को देखते हुए सड़क किनारे चलते रहे,कहीं पर हरे भरे सुन्दर पेड़ थे तो कहीं पर सफ़ेद रंग के फूलों ने छटा बिखेर रखी थी तो कहीं पर माहौल गुलाबी हुआ जा रहा था। सड़कों की साफ सफाई का तो कहना ही क्या थे, जब तक वहाँ रहे तो महसूस नहीं हुआ क्यूंकि चहुँ ओर स्वच्छता के ही दर्शन होते थे ,ये बात भारत आने के बाद महसूस हुई कि कितने स्वच्छ वातावरण में रहकर आये है। रास्ते में यहाँ के कई प्रकार के घर दिखे,जिनके आगे हरी घास के खुले मैदान दिखाई पड़ते थे। यहाँ पर घर लेना बहुत ही अधिक जिम्मेदारी का काम होता है,हर घर के मालिक को अपने घर की घास खुद ही काटनी या कटवानी होती है,अन्यथा जुरमाना भरना पड़ता है। 



शायद से इंडिविजुअल हाउस है 
एक उसी प्रकार का घर र परन्तु उसके आगे पेड़ नहीं है,बस घास का मैदान है
                   इस तरह के घरों को देखने से ये मत सोचियेगा कि यहाँ अपार्टमेंटनुमा मल्टीस्टोरी घर नहीं होते, क्यूंकि अगला दृश्य एक बड़े अपार्टमेंट का है। 

एक बड़ा अपार्टमेन्ट 
इन घरों के मुख्य द्वार की सजावट 
इन घरों के मुख्य द्वार की सजावट

                     इस तरह के दृश्यों को देखते हुए जाने कब हमलोग डोरा कैली के प्रवेश द्वार तक पहुँच गए अंदाजा ही नहीं आया,और सामने से अंदर जाने का रास्ता दिखाई देने लगा 
डोरा कैली का प्रवेश द्वार 

आगे जाने के लिए बनी हुई लकड़ी की पुलिया 
                         पुल को  पार करने के थोड़ी देर बाद एक छोटी सी नदी पड़ती है, या  फिर नहर ही कह सकते हैं जिसे पार कर के ही आगे जा सकते थे ,ये अनुभव भी अपनेआप में अलग था। थोड़ी देर छोटी सी पगडण्डीनुमा कच्ची सड़क पर  चलने के बाद पक्की सड़क आती है,जिसके अलग बगल सुन्दर से घर और हरे भरे दृश्य दिखाई पड़े,कुलमिलाकर यहाँ के घरों की बनावट के दर्शन आज हो ही गए। देखिये यहाँ के कुछ दृश्य -

डोरा कैली की स्मृति में राहगीरों के बैठने के लिए बनी बैंच
संकरी सी सड़क पर चलती हुयी गाड़ियां 
पगडण्डीनुमा रास्ते में पड़ने वाली छोटी सी सुरंग जिसे पार करना जरूरी था 
अंदर से ये सुरंग कछ ऐसी दिखती थी 
रास्ते में नदी के दर्शन भी हो गए 

अबकी बार गुलाबी नही सफ़ेद फूलों के दर्शन हुए
                           अरे ये क्या,एक बार फिर गुलाबी फूलों ने अपने दर्शन दिए, परन्तु ये चेरी के नहीं हैं,ये चेरी के फूलों के मुकाबले कुछ ज्यादा पंखुड़ी वाले मतलब ज्यादा गुंधे हुए होते हैं। पर इनका नाम मेरे दिमाग से निकल गया, यहाँ कहा जाता है कि अगर कोई चेरी के फूलों को पीक ब्लूम के समय देखने से वंचित रह गया हो ,तो एक सप्ताह बाद इन्हे देख ले। 

चमकदार हरी घास के साथ दिखते हुए गुलाबी नज़ारे 

थोड़ा पास से कुछ ऐसे दिख रहे थे 
थोड़ा और करीब से ऐसे !!
                        घूमते-घूमते अब भूख भी लगने लगी थी,तो पिज्जा हट की और चले गए जो कि यहाँ हमारे लिए  एक मात्र सहारा था,क्यूंकि शाकाहारी होने के कारण पेटपूजा में काफी परेशानी होती थी।इन तीन महीनो के सफर में वाशिंगटन में काफी कुछ देखा,काफी कुछ सीखा। नयी जगह के नए अनुभव बटोरे,साथ में कई नयी यादें भी जोड़ ली,वो शोपेर्स से खाने पीने का सामान लगा ,या फिर मैसीज जैसे भव्य माल में टहलना,रॉस ड्रेस फॉर लेस जो की होटल से काफी नजदीक था रोजाना वहां जाना ,या फिर बर्लिंगटन कोट फैक्ट्री से जैकेट खरीदना। हर याद अपनेआप में अनोखी और नायब थी। 
                       भारत से हमलोग ये सोचकर आये थे कि इतने समय में वाशिंगटन के साथ साथ ऑरलैंडो (थीम पार्क की दुनिया ),न्यू-यॉर्क एवं नियाग्रा जलप्रपात देख लेंगे,किन्तु ठण्ड की अधिकता के कारण हम  नियाग्रा नहीं जा पाये।
तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-