Tuesday, 7 January 2014

दूधसागर वॉटरफॉल(Dudhsagar waterfall) गोवा का अलौकिक सौंदर्य..........२

        सब से पहले तो इतने समय के बाद ब्लॉग पर आने के लिए माफ करियेगा ।इस दौरान व्यस्तताएं इतनी रही कि चाह कर भी ब्लॉग पर आना नहीं हो पाया,जबकि मन में बहुत उतावली थी गोवा के यात्रा वृत्तांत को शब्दों में उतार कर आपलोगों के साथ साझा करने की।चलिये देर से ही सही मौका तो मिला लकुछ लिख पाने का। इस पोस्ट से आपको चेन्नई एक्सप्रेस(Chennai Express ) फ़िल्म से प्रसिद्द हुए दूधसागर झरने के दर्शन कराने का विचार है। इस झरने का मुख्य आकर्षण ये है कि रेलगाड़ी इसे क्रॉस  करते  हुयी जाती है जिससे ये और भी मनभावन एवं दो भागों में विभक्त हुआ सा प्रतीत होता है। एक बार आप लोग भी देखिये -
दूधसागर को क्रॉस करती हुयी रेलगाड़ी (चित्र गूगल द्वारा साभार )
           तो इस अत्यंत मनभावन दृष्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे क्लिक करिये,अपने सफ़र की शुरुवात के साथ- साथ आपको बैंगलोर से गोआ तक की रेलयात्रा भी करा देते है,तो जल्दी से करिये क्लिक-

           दशहरे की  छुटिट्यों में गोवा घूमने का प्लान था,तो रेलआरक्षण मिलना थोडा कठिन था,जिस दिन टिकट खुलने थे उसी दिन सुबह-सुबह बैठने के बाद भी १५ -१६-१७-१८ वेटिंग का टिकट मिला,कन्फर्म हो जायेगा कि उम्मीद पर होटल ओस्बोर्न भी बुक करवा लिया।अब इंतज़ार- इंतज़ार करते हुए अंतिम दिन भी आ ही गया और हमलोगों के टिकट फिर भी र.ए.सी. तक ही पहुंचे,अब सीट थी दो और यात्री थे छह,किसी तरह से बैठते गप मरते हुए आगे बढ़ ही रहे थे कि तभी टिकट चेकर भाई आ पहुंचे और हमारी मन की मुराद उन्होंने पूरी कर दी दो सीट ओर दिलवा कर।इस तरह से हम लोगों का रात्रि सफ़र बिना किसी मुश्किल के आराम से गुजर गया,सुबह उठ कर तीन चार चाय पीने तक लग भाग दस ही बज गया था और लोगों कि भीड़ जमा हो गयी थी रास्ते के नज़रों के लिए,सब अपने-अपने कैमरे  लिए हुए खड़े थे,ये जलप्रपात पंजीम से लगभग साथ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब सबसे मजेदार बात ये है कि जिस तरह चेन्नई एक्सप्रेस मूवी में चेन  खींचकर  रेलगाड़ी रुकवाई जाती है, ठीक उसी तरह यहाँ भी दूधसागर के पास किसी ने चेन खींचकर ट्रैन को रुकवा दिया गया और लोग उतर उतर कर दूधसागर के नज़रों को देखने लगे। ये पानी का बहाव है तो केवल वहीँ पर लग रहा था यहाँ पर पानी का वेग रूक रहा था वर्ना अपने नाम के अनुरूप ही ये दूध का सा बहाव प्रतीत हो रहा था,एक चित्र आप भी देखिये जो कि हम लोग ले पाये थे और इसके साथ-साथ भोगोलिक दृष्टि से भी दूधसागर कि जानकारी लीजिये-
            ऊंचाई के हिसाब से ये जलप्रपात भारत में पांचवे स्थान पर है,इसकी ऊंचाई तीन सौ दस मीटर एवं चौड़ाई तीस मीटर है। तथा पणजी से इसकी दूरी लगभग साथ मीटर है।
दूधसागर 
                         यहाँ पर तो मन कर रहा था कि उतर कर पहले दूधसागर तक कि दूरी नाप ली जाये, और गोवा तो पहुँचते ही रहेंगे पर बच्चों का साथ होने के कारण अपने मन पर काबू किया और चल पड़े गोवा की  और को। जैसा कि हमारा होटल नॉर्थ गोवा कालांगूट में स्थित था तो हम लोग मडगाव में ही उतर गए और वहाँ पर हमारी पहले से रेंट में ली हुए टेक्सी भी आ गयी थी जिस पर बैठकर हमने गोवा की सड़कों को पार करते हुए ओस्बोर्न होटल पहुंचने का प्लान बनाया । गोवा  कि एक आम सड़क का दृश्य देखिये-
गोवा कि एक आम सड़क 

            इस तस्वीर से आप लोग गोवा कि स्वच्छता के बारे में जान  सकते हैं कि ये कितना साफ सुथरा बसा हुआ है ,तो इस तरह से हमारा गोवा भ्रमण आरम्भ हुआ। गोवा कि अन्य जानकारी के साथ अगली पोस्ट में मिलते हैं। तब तक के लिए आज्ञा दीजिये।
गोवा के सफर की सभी कड़िया एक साथ निम्नवत हैं-



Friday, 8 November 2013

गोवा(Goa):गोवा का अलौकिक सौंदर्य..........१

          इस बार छुट्टियां इस कदर बरस रही थी हर बार ये मन कर रहा था कि कुछ न सोचो बस चल पडो,इनमे से कुछ का उपयोग हम कर पाये और कुछ पर बैठे ही रह गए।कब बार बने गोवा भ्रमण के असफल प्रयासों के बाद दशहरे की छुट्टियों में हम लोगों को पर गोवा जाने का शुभ अवसर मिल ही गया, और जाने के बाद ऐसा लगा की वंहा रम ही जाओ इस कदर वहाँ के  समुद्र तटों ने तो बस मन ही मोह लिया।
मजोरदा बीच 
               अबकी बार ऐसा लग रहा है कि पुराने यात्रा क्रमों से भटक कर तुरंत आपको भी गोवा  के दर्शन करा दे,और अपने सुनहरे अनुभवो को भी जल्द से जल्द संजो ले।तो अब देर किस बात की है आगे पढ़ने के लिए क्लिक करिये और हमारे साथ गोवा घूमिये

              अब गोवा जैसी चर्चित जगह की बात है, तो मन में ख़याल आ रहा है कि पहले गोवा के बारे में और बैंगलोर से वहाँ किस तरह से जा जा सकते हैं इस बारे में बात कर लेते हैं।यहाँ से जाने के लिए चार आप्शन बनते हैं,सबसे पहला कार से,दूसरा ट्रैन, तीसरा बस और चौथा विमान यात्रा।पहले तरीके से जाने  में हम  लोगों को अधिक समय की आवश्यकता पड़नी थी क्यूंकि गाड़ी तो बस दिन में ही चलनी थी और हमारे पास थे मात्र तीन दिन वो भी गोवा जैसे जगह घूमने के लिए, तो ये आप्शन तो सिरे से फ्लॉप हो गया, अब दूसरा बचा बस से पर इतना लम्बा सफ़र बस से वो भी बच्चों के साथ, तो ये भी गया, तीसरा विमान यात्रा ,जिससे पहुँच तो बड़ी जल्दी जाना था पर जेब अनुमति नहीं दे रही थी तो अंतिम विकल्प रहा ट्रैन से और हमारे लिए ये सर्वोत्तम था एक तो पैसा बचना था, दूसरा आराम का सफ़र और तीसरा ट्रैन से दिखने वाली टनल और दूधसागर फॉल।इन सब परिस्थतियों के मद्देनजर हम  लोगों ने ट्रैन से जाने का निर्णय लिया और पहले से ही टिकट बुक करवा लिए।ये तो था कि किस तरह से ट्रैन से जाने के विकल्प का चयन हुआ।अब आपको गोवा  के बारे में भी कुछ जानकारी दे देते हैं।गोवा  में अनगिनत समुद्र तट है या कहिये कि समुद्र तटों से घिरा हुआ हुआ है,मजे की बात ये है कि समुद्र तटों के अतिरिक्त भी यहाँ बहुत कुछ है प्राकृतिक हरीतिमा,सुन्दर सी नदियों के मुहाने,ऎतिहासिक किले,झरने एवं और भी बहुत कुछ।कुल मिलाकर अगर ये सोचकर जाएँ कि एक बार में ही पूरा गोवा घूम लेंगे तो ये असम्भव सा ही है।गोवा राज्य को दो हिस्सो में विभक्त सा किया गया है नॉर्थ गोवा एवं साउथ गोवा।ये बात  सच  है कि साउथ गोवा  के समुद्र तट बहुत ही सुन्दर और शांत हैं,पर ये भी सच है कि नॉर्थ गोआ के समुद्र तटों पर ही पानी पर होने वाली साहसिक गतिविधियां करी जा सकती हैं।हम सबने भी ये निश्चित किया कि इस बार नॉर्थ गोवा  के समुद्र तटों की  भीड़भाड़ का आन्नद उठाते हैं और साउथ के समुद्र तटों की शांति में खो जेन के लिए दुबारा आयेंगे।तो ये रही गोवा के बारे में छोटी सी जानकारी,अगली पोस्ट में आप लोगों को ट्रैन से दिखने वाले दूधसागर के बारे में, और प्रथम दिन के गोवा के अनुभव के साथ मिलते हैं।

गोवा के सफर की सभी कड़िया एक साथ निम्नवत हैं-



Monday, 7 October 2013

मैसूर(Mysore)

                 इस वर्ष नार्थ के साथ-साथ साउथ में भी पिछले दो वर्षों के मुकाबले वर्षा की अधिकता थी, या कहें की अभी भी बनी हुयी है।मुझे पिछले वर्ष की याद है कि हम लोग जून में मैसूर जाने का सोच रहे थे पर गर्मी इतनी ज्यादा थी कि इतने नजदीक होने के बाद भी नहीं जा पाए,और इस वर्ष काली घटायें इस कदर छाई है कि लगता है कभी भी चल पड़ो। इसी तरह के मौसम में मई के शनिवार ,तारीख तो अब याद नहीं है,अचानक से मन बना कि मैसूर चलते हैं,तभी हमने सान्वी के चाचा को भी फ़ोन करके बुला लिया।इस तरह से एक बार फिर बिना किसी तैयारी के हम चार लोग चल पड़े मैसूर की ओर।फटाफट से सान्वी का खाना-पानी तैयार करके हम लोग लगभग साढ़े दस बजे ही निकल पाए, कोई पूर्व निर्मित प्लान नहीं था तो गाड़ी में बैठे-बैठे ही सोचा सबसे पहले मैसूर पैलेस,फिर चामुंडी हिल्स और अंत में वृन्दावन गार्डन का म्यूजिक शो देखते हुए घर वापस आ जायेंगे।इस तरह से रुकते-रुकाते हम लोग दो बजे मैसूर पहुंचे,आप यहाँ पर  मैसूर पैलेस की भव्यता तो देखिये
 मैसूर पैलेस 
                बिना किसी मेहनत के आप लोग हमारे साथ सारा मैसूर घूम लें ऐसा तो संभव ही नहीं है, तो समय की महत्ता समझते हुए जल्दी से क्लिक करिए और चलिए मैसूर की सैर पर - 

                 बैंगलोर से करीब एक सौ पैतालीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैसूर बैंगलोर के बाद कर्नाटक का दूसरा बड़ा शहर है। चामुंडी पहाड़ी के पश्चिम में सात सौ सत्तर मीटर की ऊंचाई पर दक्षिण के पठार पर बसा मैसूर कावेरी और कबिनी नदी के बीच स्थित है,यह पुरातन सभ्यता और आधुनिकता दोनों को अपनेआप में एक साथ समेटे हुए है।मैसूर चन्दन,सिल्क और अपने बगीचों के लिए जाना जाता है।एवं पर्यटन के लिए अपने में बहुत से आकर्षणों को समेटे हुए है।देश- विदेश से यहाँ लोग घुमने के लिए आते हैं तथा यहाँ के दशहरे का तो कहना ही क्या है। अब जब हम मैसूर के इतने पास रहते हैं तो जाना तो बनता ही है,पर ऐसी जल्दीबाजी भी क्या सब जगहों को देखने की की,क्यूंकि पास की जगह है कभी भी जा सकते हैं तो यूँ ही आराम फरमाते हुए हम लोगों ने सब से पहले देखा मैसूर  पैलेस। चलिये अब आपको अवगत कर देते हैं  मैसूर  पैलेस के इतिहास से। ये महल राजा कृष्णराज वाडीयार का है,पहले ये महल चन्दन की लकड़ियों का बना हुआ था,पर एक दुर्घटना की वजह से यहाँ काफी छाती हुयी और फिर अब जिस मैसूर पैलेस को हम देखते  हैं वो दुबारा बनवाया गया है। यहाँ के पुरातत्व और भव्यता को को देखने में ही काफी समय लग गया, फिर बहुत कुछ देखने के बाद बाहर निकले तो काफी लोग ऊंट की सवारी कर रहे थे,मन तो हमारा भी बहुत मचला पर साथ में छोटी के होने के कारण नहीं हो पायी,पर मन को कुछ इस तरह से मनाया कि इस इच्छा को भविष्य में होने वाले राजस्थान भ्रमण में पूरा करेंगे।
               अब हमारा अगला लक्ष्य था चामुंडी हिल्स,जो कि मैसूर से तेरह किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है,इस पहाड़ी कि चोटी पर माँ चामुंडा का मंदिर है।बारहवीं शताब्दी में बना ये दुर्गा मदिर महिसासुर राक्षस पर देवी माँ कि विजय का प्रतीक है।इस सात मंजिला मंदिर की ऊंचाई चालीस मीटर है एवं यहाँ पर महिसासुर  कि भी एक बहुत बड़ी प्रतिमा रखी हुयी है।यहाँ से मैसूर के बहुत ही मनोरम द्रश्य दिखाई पड़ते हैं।फोटो आप भी आन्नद लीजिये-
रास्ते से दिखता मैसूर का द्रश्य 



एक अन्य नजारा  
महिसासुर की विशालकाय प्रतिमा 


 माँ चामुंडा का मंदिर 

                यहाँ से उतरते हुए रस्ते में नंदी बैल के दर्शन हुए।उसकी विशालता के बारे में बताने के लिए तो मेरे शब्द ही कम पड़ रहे है,बा यही लग रहा था कि बनाने वाले ने कैसे बनाया होगा इसे,तो वहां पर रखे कुछ और बड़ी शिलाओं को देखकर अनुमान लगाया कि शायद ऐसी ही कोई शिला होगी जिस पर नंदी की आक्रति को उतरा गया होगा।
       
नंदी बैल 

            यहाँ पर दर्शन के बाद हम मैसूर की तरफ रवाना हुए,और वृन्दावन गार्डन जाने का प्लान तो था ही।पर उतरते-उतरते समय काफी लग गया और भूख भी लग आई थी तो पहले खाना खाया और उसके बाद जीपीएस महाशय से सहायता मांग ही रहे थे कि सड़क में किसी से जानकारी लेने से पता चला कि हम लेट ही पहुंचेंगे और अब जाने का कोई फायदा नहीं है ।पर वृन्दावन गार्डन एक बार फिर छोड़ते हुए हम लोग रात को ग्यारह बजे हमलोग बैंगलोर वापस पहुँच गए। जल्द ही मिलते है किसी अन्य जगह पर, तब तक के लिए आप लोग मैसूर यात्रा का आनन्द उठाइए और हमें अनुमति दीजिये।

Sunday, 15 September 2013

Big Banyan Tree,Bangalore

              आज के यात्रा वृतांत में फिर से आप लोग लोकल बैंगलोर को ही एक्सप्लोर करेंगे और आज का विषय है "बरगद का पेड़।" एक बार कभी बचपन में हम लोग अहमदनगर(महाराष्ट) गए थे, तो वहां खूब सरे बरगद के पेड़ों से भरी हुयी सड़कें देखने को मिलती थी। तो यहाँ जाने का काफी उत्साह था मन में कि शायद कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएँगी। बैंगलोर में इस जगह को बिग बैनियन ट्री (Big Banyan Tree ) के नाम से जाना जाता है। यहाँ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको थोडा मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, तो देर किस बात की है जल्दी से क्लिक करिए-
            बरगद के पेड़ की हमारे देश में बहुत ही मान्यता है, कहीं धार्मिक रूप में तो कहीं किसी और रूप में,और तो और रहा ये हमारे देश का राष्ट्रिय वृक्ष भी है। यूँ तो बरगद का पेड़ अपनेआप में ही काफी बड़ा होता है,पर हमारे भारत में कुछ बरगद के पेड़ बिग बैनियन ट्री के नाम से जाने जाते हैं, जिनमे से एक हमारे बैंगलोर में भी स्थित है। इन बरगद के पेड़ों की लोकेशन इस प्रकार से है-
१-थिम्माम्मा मार्रिमाणु(Thimmamma Marrimanu)-इस पेड़ का नाम थिम्माम्मा नाम की एक महिला के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपने पति की बहुत सेवा की। ये पेड़ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में है। इस पेड़ की उम्र दो सौ साल है और यह आठ एकड़ एरिया में फैला हुआ हुआ है।इसे विश्व के सबसे बड़े बरगद के पेड़ के नाम से जाना जाता है।
२-महान बरगद के पेड़(The Great Banyan Tree)-लगभग दो सौ या ढाई सौ साल पुराना यह बरगद के पेड़ कोलकाता के बोटेनिकल गार्डन में स्थित है। लगभग तीन सौ तीस मीटर लम्बी रोड इस पेड़ की परिधि पर बनी हुयी है।
३-डोड्डा अलदा मारा (Dodda Alada Mara)-ये है हमारी आज की डेस्टिनेशन। चार सौ साल पुराना यह पेड़ बंगलौर -मैसूर के रास्ते पर स्थित एक गाँव में है।ये अकेला वृक्ष तीन एकड़ जगह में फैला हुआ है और इसकी परिधि भी लगभग दो सौ पचास मीटर है। ये जगह कई पेड़ों का एक समूह सा लगती है, जी कारण माहौल काफी मनमोहक बन जाता है और यह जगह बैंगलोर का एक आकर्षक पर्यटन स्थल बना हुआ है। यहाँ के आसपास में सावनदुर्गा नामक पर्यटन स्थल भी है,वहां जाने का सौभाग्य तो हम लोगों को अभी तक नहीं हुआ,चलिए कभी ओर चलते हैं,क्यूंकि एक ही दिन में सब कर लेंगे तो अगले वीकेंड्स का क्या होगा? 
              ये जगह बैंगलोर से अठाईस  किलोमीटर की दूरी पर स्थित है,मैसूर रोड में कुम्बलागोड़ तक तो रास्ता सही है,पर उससे राईट लेने के बाद के  सात किलोमीटर थोडा कठिन है, इसलिए  बरसात के दिनों में जाना हितकारी नहीं है। यहाँ पेड़ की शाखाओं के मध्य बैठने के लिए कई सारे बेंच बने हुए है और एक छोटा सा मंदिर भी है,जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहाँ पर बहुत से बन्दर पाए जाते हैं तो बच के निकलना पड़ता है।खाने का कोई सामान है तो बैग तो अतिआवश्यक है,वर्ना कुछ नहीं बचेगा।अगले यात्रा वृतांत के साथ पुन्ह: आने के वादे के साथ अभी के लिए यहाँ के द्रश्यों का आन्नद उठाते हुए अनुमति दीजिये -
बाहर से दिखता हुआ बरगद का पेड़ 


पेड़ के बारे में पूरी जानकारी 


बरगद की शाखाएं है या अलग अलग पेड़ 


मंदिर 


बड़ी बड़ी शाखाएं और लोगों द्वारा उन पर लिखे गए नाम 


देखिये क्या हुआ अगर खोलना नहीं आता तो,फिर भी माजा पिया जा सकता है 

Wednesday, 4 September 2013

पिरामिड वेली (Pyramid Valley)बैंगलोर

              चेन्नई ट्रिप के बाद बहुत दिनों से हम लोग घर पर ही बैठे हुए थे,घुमक्कड़ी कुछ कम सी हो गयी थी। पर जहाँ चाह होती है,वहां राह तो मिल ही जाती है और अचानक से बैंगलोर में ही रहने वाले कुछ रिश्तेदार हमारे घर पर हमारे घर पर आ गए तो बस देर किस बात की थी उन्हें कहीं ना कही ले जाना तो बनता ही था। उन लोगों के पास जितना समय था उसके हिसाब से बैंगलोर में लोकल ही कहीं जाया जा सकता था, इस तरह से पहले नंबर पर चुना गया पिरामिड वेली। यहाँ के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए- 
          हमारे वहां से से ये जगह नाइस रोड जंक्शन से कनकपुरा रोड के रास्ते बत्तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रोड की हालत तो ठीक थी इसलिए कोई ज्यादा समय नहीं लगा बस एक घंटा। अब आपको बता दे ये जगह एक अंतराष्टीय मैडिटेशन सेण्टर है और यहाँ पर एक बड़ा सा पिरामिड है यहाँ पर बैठकर हजारों लोग मैडिटेशन कर सकते हैं। यहाँ पर पिरामिड के अलावा गोतम बुद्ध की एक प्रतिमा, एक छोटी सी झील जिसे देखने से लग रहा था कि शायद कमल खिलते होंगे, सुन्दर सा हरा-भरा गार्डन और जगह- जगह लगे हुए फूल हैं,जिन्हें देखने से ये नहीं लगता कि हम बैंगलोर में ही हैं। कुल मिला कर के यहाँ बहुत ही अच्छे द्रश्य देखने को मिल जाते हैं और मौसम अगर साथ दे दे तो आध्यात्म के साथ-साथ पिकनिक के लिए भी बहुत ही खुशनूमा जगह है।  एक बात तो यहाँ ये है कि यहाँ पर दिन का खाना भी मिलता है,पर खाने के इरादे से जाना सही नहीं है क्यूंकि खाना उतना फ्री ऑफ़ कास्ट है तो क्वालिटी उतनी ज्यादा नहीं थी, पर वैरायटी काफी थी जिसमे चावल, सांभर, चटनी और बटरमिल्क सम्मिलित था और मैडिटेशन के इच्छुक लोगों को थोड़ी देर का एक प्रेजेंटेशन यहाँ पर देते हैं जिसके बाद ही आगे जा पाना संभव है।तो यहाँ से ज्ञान ले कर हम आगे पिरामिड की ओर को बढ़ते है पर वहां पहुँच के पता  कि ६ साल से छोटे बच्चे अन्दर नहीं जा सकते तो हम छह लोगों का ग्रुप दो भाग में विभाजित हो गया और थोड़ी थोड़ी देर कर के हम पिरामिड में गए। अन्दर बहुत ही शांतिपूर्ण वातावरण था और हजारों लोग ध्यान में मग्न थे और बहुत ही गर्मी भी लग रही थी जो शायद पिरामिड के आकर के कारण  होगी। वहां से आने के बाद थोड़ी देर इधर उधर घुमा और उसके बाद हम लोग बैंगलोर ले विख्यात बरगद के पेड़  जाने के लिए निकल पड़े।इस तरह से अगली पोस्ट में मिलते हैं बरगद के पेड़ पर।तब तक आप पिरामिड वेली के द्रश्यों का आन्नद उठाइए- 
छोटी सी लेक में बैठे हुए गांधीजी 

भव्य पपिरामिड 

नज़ारे ही नज़ारे 

शांति का प्रतिक गौतम बुद्ध 

क्या ये बैंगलोर ही है?

घने जंगलों के मध्य हमारी टीम 

Tuesday, 13 August 2013

Unplanned trip to Chennai Trip-चेन्नई ट्रिप

           इस ट्रिप के बारे में पढ़कर आपको इस बात का अंदाजा तो हो ही जायेगा कि हम दोनों किस तरह के घुमक्कड़ है।अब बताते हैं किस तरह ये प्लान अचानक से बन  गया। शनिवार को दिन भर घप बैठ कर बोर होने के बाद सोचा अब कुछ ओर तो किया नहीं जा सकता और कहीं घुमने जाने का समय भी निकल सा ही गया था तो यूँ ही गाड़ी में बैठ कर निकल पड़े थे होसूर की ओर को।काफी देर यूँ ही इधर उधर करने के बाद जब घर वापस आने का समय हो गया था तब ही अचानक से प्रस्ताव आया चेन्नई चलती है और बस मन बना लिया कि चलते ही हैं।साथ के साथ चेन्नई में रहने वाले एक दोस्त को कॉल करके पक्का कर लिया कि वो घर पे है या नहीं।फिर अब जैसा की लोकल घुमने के इरादे से निकले थे तो पास में पैसा भी पर्याप्त नहीं था तो एटीएम जा कर के पैसा निकाला और पास की एक दूकान से पीने का पानी और खाने के लिए कुछ सामान पैक करा लिया क्यूंकि रास्ते में बार बार रुकने का समय हम लोगों के पास नहीं था पहले ही साधे छह बज गया था तो बस इसी समय हम निकल पड़े चेन्नई की ओर को।तो चेन्नई ट्रिप के बारे में ज्यादा पढने के लिए क्लिक करिए-

           अब आपको बैंगलोर से चेन्नई की दूरी का अंदाजा करा देते हैं,कुल जमा तीन सौ पैतालीस किलोमीटर।यूँ तो हाईवे अच्छा तो है पर जगह-जगह पर मिलने वाले डायवर्जनस शायद लगभग हर पांच सौ मीटर पर तो होंगे ही तो इस तरह से हम लोग रात को बारह बजे तक ही पंहुच पाए और जा कर के गरमा-गरम पुलाव खा कर के एक बजे के ऊपर ही सो पाए।बैंगलोर में रहने की आदत होने के कारण गर्मी भी कुछ ज्यादा ही लग रही थी इसलिए उठते-उठते भी देर होना तो स्वाभाविक ही था।अब जैसा की अनायास ही निकल पड़े थे तो हम दोनों के पास कुछ सामान भी नहीं था सिवाय बच्चे के सामान के, जो पहले से फ़ोन कर के खरीदवा लिया था,तो जरुरी सामान के लिए बाहर जाना पड़ा।साउथ में हिंदी भाषा वालों के लिए सब जगह ही परेशानी है पर तमिलनाडु में तो कुछ ज्यादा ही है,क्यूंकि किसी माल में तो नहीं गए थे तो छोटी दुकानों से सामान लेना बड़ी ही परेशानी का सबब है क्यूंकि वो लोग अंग्रेजी भी नहीं समझते।किस तरह से छोटा-मोटा जरुरत का सामान लिया होगा आप समझ सकते हैं।बस किस तरह से ले कर वापस पहुंचे और फ्रेश होने के बाद घुमने के लिए निकलने का प्लान बनाया।
         अब थोडा चेन्नई के बारे में बात कर लेते हैं,चेन्नई जिसे पूर्व में मद्रास के नाम से जाना जाता था, तमिलनाडु की राजधानी है एवं इसे दक्षिण भारत का गेटवे भी कहा जाता है और यहाँ पर बहुत सारी कम्पनी स्थित होने के कारण  पूरे भारत के लोग ही यहाँ मिल जाते हैं।हिंदी संगीत के सरताज रहमान(A. R. Rahman) जी का नाम तो किसने नहीं सुना है, चेन्नई उनकी जन्मस्थली भी है।चेन्नई को मंदिरों और चर्चों का शहर भी कहा जाता है और यहाँ के बीच(समुद्र तटों) के बारे में तो सभी जानते है।अब जैसा की हम बस एक दिन के लिए ही गए थे तो ज्यादा समय नहीं था घुमने के लिए,इसलिए सिर्फ तीन जगहों का चुनाव किया जिनमे एक्सप्रेस एवेन्यु(Express Avenue) मॉल, मरीना बीच(Marina Beach) और बेसंटनगर बीच (Besant Nagar Beach) शामिल थे।तो इन जगहों की जानकारी इस प्रकार से है,परन्तु अबकी बार अनायास ही जाने के कारण चित्रों का अभाव है क्यूंकि कैमरा तो पास में था ही नहीं,बस एक दो जो मोबाइल से ले पाए वो ही हैं-
१-एक्सप्रेस एवेन्यु(Express Avenue)-चेन्नई आ कर के इस माल में जाना तो जरुरी ही है क्यूंकि ये अपने आप में ही एक बहुत बड़ा टूरिस्ट स्पॉट टाइप का है और भारत के बड़े मॉलस में से एक है।करीब दस एकड जगह में फैले इस माल का ३.५ एकड  भाग बिल्डिंग का तथा बचा हुआ भाग पार्किंग और गाड़ियों के आने जाने के रास्तों के लिए है।यहाँ पर होटल,मनोरजन के साधन और कारपोरेट ऑफिस,फ़ूड कोर्ट सभी कुछ है।इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की यहाँ पर छब्बिस तो लिफ्ट ही हैं।कुल मिलकर के इसे देखकर बैंगलोर के मॉल कुछ भी नहीं लगे,इसलिए चेन्नई जा कर के यहाँ जाना तो बनता ही है।
२-मरीना बीच(Marina Beach)-चेन्नई  के बीच सुन्दर और आकर्षक तो बहुत है परन्तु पानी में उतरने के लिए बिलकुल भी  उपयुक्त नहीं है।मरीना बीच बारह किलोमीटर लम्बा है इस वजह से रेत पर एक लम्बी वाक का बहुत अच्छा मौका देता है और यही नहीं ये विश्व का दूसरा बड़ा समुद्री छोर है।यहाँ पर पतंग उड़ाते हुए लोग भी आपको दिख जायेंगे। बस इतना ही है कि ये बीच उतना साफ नहीं है और चेन्नई के लोकल लोगों की भीड़-भाड से भरा हुआ,पर अपने आप में समुद्री किनारा बहुत अच्छा है।
३-बेसंटनगर बीच (Besant Nagar Beach)-इस बीच को इलियट बिच के नाम से भी जाना जाता है,जो की बेसंटनगर में स्थित है,इस बीच को नाईट बीच भी कहा जाता है।जो लोग भीड़-भाड़ से बचना चाहते है वो इधर की ओर रुख करते हैं।ये मरीना बीच का दक्षिणी किनारा है,जो की चेन्नई का सबसे साफ बीच है।यहाँ पर भी कोई साहसिक कार्यों की सुविधा नहीं है तो ये भी लम्बी वाक के लिए उपयुक्त है।यहाँ पर एक चर्च और मंदिर भी है।कुल मिलकर यहाँ पर जाना ज्यादा अच्छा रहा और अगले दिन सुबह चेन्नई से रवानगी के साथ-साथ जब दिन के १२ बजे बैंगलोर वापस पहुंचे तो बहुत ही जल्दी में बने इस चेन्नई ट्रिप का सुखद समापन हुआ।ये देखिये इस ट्रिप की एक मात्र फोटो-
बेसंटनगर बीच 

Wednesday, 7 August 2013

दुबारे एलीफैंट कैंप (Dubare Elephant Camp:Coorg attraction)

         सुबह उठ कर सोचा बैंगलोर पहुँचने में ज्यादा समय तो लगना नहीं है, तो आराम से पहले रेंज फील्ड (Range Field) के नज़ारे देख कर ब्रेकफास्ट करने के बाद दुबारे के लिए निकलेंगे और वहां से वापस जाते हुए मैसूर का वृन्दावन गार्डन देखते हुए ही घर पहुंचेंगे, तो आप भी देखिये रेंज फील्ड  की सुबह हमारे साथ-

यहाँ तो टेंट भी है 

              दुबारे एलीफैंट कैंप के अनुभव के बारे में पढने के लिए क्लिक करिए-
 इसके बाद निकल पड़े एलीफैंट कैंप की और को, ज्यादा दूर तो यहाँ से नहीं था पर रोड की हालत उतनी ठीक नहीं थी उबड़ खाबड़ सी रोड ,जिस पर गाड़ी से जाने के मुकाबले पैदल चलना ज्यादा आसान था।दुबारे एलीफैंट कैंप कावेरी नदी के किनारे पर स्थित है, यहाँ प्रकृति  प्रेमियों के लिए सबकुछ है, हरे भरे पेड़, कलकल कर के बहती कावेरी नदी, ढेर सारे हाथी और चहचहाती हुयी चिड़ियों की आवाज। यहाँ पर हाथी की सवारी के साथ साथ इन्हें खाना खिलाया और नहलाया भी जा सकता है।तो दुबारे दुबारा आना तो बनता ही है।
             तो अब यहाँ पहुँचने के लिए पहला सवाल की पहुंचा कैसे जाये क्यूंकि गाड़ी पार्क करने के बाद सामने दिखती है कावेरी नदी, ये भी कोई पूछने वाली बात है या तो राफ्टिंग की सुविधा का आन्नद उठाओ या फिर बोटिंग कर के जाओ। हम भी लग गए फिर बोटिंग के लिए लाइन पर,लेकिन गलत चयन के कारण हमारा नंबर एक घंटा देर से आया,चलो कोई नहीं जाना तो था ही, तो पहुंचे किसी तरह से एलीफैंट कैंप तक काफी लम्बे इन्तजार के बाद।अब जब तक वहां पहुंचे तो टिकट  लेने के लाइन में लगे हाथी की सवारी के लिए पर हमारी किस्मत वहां भी लंच टाइम हो गया। अब तो कावेरी नदी के और पानी में नहाते हाथियों के दर्शन करने ही बनते है।


राफ्टिंग का आन्नद उठाते हुए लोग 


ये क्या बच्चे तो नहा भी रहे हैं 
ये गया हाथी अपनी थकान मिटाने 
                 बहुत देर तक प्राकतिक द्रश्यों का आन्नद उठाने के बाद हमारा नंबर हाथी की सवारी के लिए भी आ गया और इस तरह से मचान ट्री जिस पर हमें पहले नहीं चढ़े थे पर भी चढ़ गए क्यूंकि हाथी की सवारी  के लिए ऊपर चढ़ना तो जरुरी था वरना बैठ नहीं पाते,और इस तरह से हमारी गुडिया भी मात्र चार महीने की उम्र में हाथी पर बैठ गयी।
हाथी  मेरे साथी 
        यहाँ मजा तो खूब आया पर यहाँ से निकलते निकलते काफी देर हो प्लान में नहीं चाहते हुए भी परिवर्तन करते हुए  वृन्दावन गार्डन जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा और हम लोग दुबारे दुबारा आने का वायदा करके यहाँ से बैंगलोर के लिए चल पड़े, इस तरह से शाम के आठ बजे हम लोग घर पहुंचे और इस ट्रिप के एक हजार किलोमीटर भी पूरे हो गए।