जागेश्वर दर्शन के बाद अब चलते हैं भोले भंडारी के दूसरे धाम। जी हाँ अब चल रहे हैं गणनाथ मंदिर में दर्शन के लिये। अल्मोड़ा से पचास किलोमीटर दूर कोतवाल गाँव का ये मंदिर एक गुफा के अंदर बना हुआ है। यहाँ तक जाने के लिये उतनी अधिक सुविधा नहीं होने के कारण ये जगह बहुत हद तक अनछुई है मतलब सामान्य भाषा में बोला जाये तो हिडन है अभी तक। हम लोगों का परिचय भी इस जगह से इसलिये है क्योंकि ये हमारे गाँव का मंदिर है और कभी कभार पूजा पाठ के लिये हम यहाँ जाया करते हैं। वैसे ये कभी कभार बहुत नगण्य ही है क्योंकि अपनी याद में, मैं यहाँ सिर्फ दो बार गयी हूँ।