Tuesday, 21 April 2015

Dora Kelley Nature Park ,Washington Dc

                   चेरी ब्लॉसम के गुलाबी नजारो के बाद अब बारी थी उन सड़कों की जो ठण्ड के दिनों में वीरान सी दिखती थी,जब से वाशिंगटन में बसंत ऋतू आई ऐसा लगने लगा की उन सड़कों ने, उन घरों ने तो रंग ही बदल दिए हो ,चारों तरफ हरे मखमली कालीन एवं सुन्दर रंगीन फूलों से लदे पेड़ दिखाई देते थे .ऐसे खुशगवार मौसम में कहीं न कहीं घूमने निकलना तो बनता ही था .परन्तु इसके लिए सही जगह का चुनाव भी जरूरी था ,जब हम बस से पेंटागन सिटी जाते थे तो रास्ते में एक जगह गेट पर लिखा दिखता था वे तो डोरा कैली नेचर्स पार्क। ये जगह हमारे होटल से काफी नजदीक थी तो यही जाने का मन बना लिया .होटल से एक गेट तक लगभग बीस मिनट की पदयात्रा करनी होती थी और उसके बाद करीबन चार किलोमीटर की यात्रा करनी थी जिसमे प्रकृति के कई रंगों के दर्शन खुदबखुद हो गए,
सड़क के दोनों तरफ इसी तरह के हरे मैदान एवं फूलों से लदे पेड़ दिखने लगे थे 

सफ़ेद फूलों से लदे पेड़
डोरा कैली नेचर्स पार्क का प्रवेश द्वार एवं जाने के लिए बना हुआ लकड़ी का पुल 
                       ऐसे अन्य नजारों एवं यहाँ की सड़कों एवं घरों के दर्शन के लिए क्लिक करिये-


                     डोरा कैली नेचर्स पार्क,शायद ये जगह बहुत ज्यादा विख्यात नहीं है ,लेकिन बस से वाशिंगटन आते-जाते एक दिन बाहर देखने पर यहाँ का गेट नजर आ गया, तब लगा कि  अगर जाने से पहले समय आज्ञा देगा तो इसे भी देख लेंगे।हमारे होटल से इस पार्क की दूरी करीबन दो किलोमीटर से तीन सौ मीटर कम थी,मतलब आराम से चलने पर पौने घंटे पैदल रास्ता था,हम बच्चे के साथ थे तो हमारा एक घंटा लग गया,किन्तु गुनगुनी धुप में सुन्दर से दृश्यों को देखते हुए रास्ता कब निकल गया पता ही नहीं लगा।

           
भौगोलिक दूरी 

               किसी जगह को अगर अच्छे से देखना हो तो दो पहिये की गाड़ी के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता है, पूरे रास्ते हम लोग अलग अलग प्रकार के दृश्यों को देखते हुए सड़क किनारे चलते रहे,कहीं पर हरे भरे सुन्दर पेड़ थे तो कहीं पर सफ़ेद रंग के फूलों ने छटा बिखेर रखी थी तो कहीं पर माहौल गुलाबी हुआ जा रहा था। सड़कों की साफ सफाई का तो कहना ही क्या थे, जब तक वहाँ रहे तो महसूस नहीं हुआ क्यूंकि चहुँ ओर स्वच्छता के ही दर्शन होते थे ,ये बात भारत आने के बाद महसूस हुई कि कितने स्वच्छ वातावरण में रहकर आये है। रास्ते में यहाँ के कई प्रकार के घर दिखे,जिनके आगे हरी घास के खुले मैदान दिखाई पड़ते थे। यहाँ पर घर लेना बहुत ही अधिक जिम्मेदारी का काम होता है,हर घर के मालिक को अपने घर की घास खुद ही काटनी या कटवानी होती है,अन्यथा जुरमाना भरना पड़ता है। 



शायद से इंडिविजुअल हाउस है 
एक उसी प्रकार का घर र परन्तु उसके आगे पेड़ नहीं है,बस घास का मैदान है
                   इस तरह के घरों को देखने से ये मत सोचियेगा कि यहाँ अपार्टमेंटनुमा मल्टीस्टोरी घर नहीं होते, क्यूंकि अगला दृश्य एक बड़े अपार्टमेंट का है। 

एक बड़ा अपार्टमेन्ट 
इन घरों के मुख्य द्वार की सजावट 
इन घरों के मुख्य द्वार की सजावट

                     इस तरह के दृश्यों को देखते हुए जाने कब हमलोग डोरा कैली के प्रवेश द्वार तक पहुँच गए अंदाजा ही नहीं आया,और सामने से अंदर जाने का रास्ता दिखाई देने लगा 
डोरा कैली का प्रवेश द्वार 

आगे जाने के लिए बनी हुई लकड़ी की पुलिया 
                         पुल को  पार करने के थोड़ी देर बाद एक छोटी सी नदी पड़ती है, या  फिर नहर ही कह सकते हैं जिसे पार कर के ही आगे जा सकते थे ,ये अनुभव भी अपनेआप में अलग था। थोड़ी देर छोटी सी पगडण्डीनुमा कच्ची सड़क पर  चलने के बाद पक्की सड़क आती है,जिसके अलग बगल सुन्दर से घर और हरे भरे दृश्य दिखाई पड़े,कुलमिलाकर यहाँ के घरों की बनावट के दर्शन आज हो ही गए। देखिये यहाँ के कुछ दृश्य -

डोरा कैली की स्मृति में राहगीरों के बैठने के लिए बनी बैंच
संकरी सी सड़क पर चलती हुयी गाड़ियां 
पगडण्डीनुमा रास्ते में पड़ने वाली छोटी सी सुरंग जिसे पार करना जरूरी था 
अंदर से ये सुरंग कछ ऐसी दिखती थी 
रास्ते में नदी के दर्शन भी हो गए 

अबकी बार गुलाबी नही सफ़ेद फूलों के दर्शन हुए
                           अरे ये क्या,एक बार फिर गुलाबी फूलों ने अपने दर्शन दिए, परन्तु ये चेरी के नहीं हैं,ये चेरी के फूलों के मुकाबले कुछ ज्यादा पंखुड़ी वाले मतलब ज्यादा गुंधे हुए होते हैं। पर इनका नाम मेरे दिमाग से निकल गया, यहाँ कहा जाता है कि अगर कोई चेरी के फूलों को पीक ब्लूम के समय देखने से वंचित रह गया हो ,तो एक सप्ताह बाद इन्हे देख ले। 

चमकदार हरी घास के साथ दिखते हुए गुलाबी नज़ारे 

थोड़ा पास से कुछ ऐसे दिख रहे थे 
थोड़ा और करीब से ऐसे !!
                        घूमते-घूमते अब भूख भी लगने लगी थी,तो पिज्जा हट की और चले गए जो कि यहाँ हमारे लिए  एक मात्र सहारा था,क्यूंकि शाकाहारी होने के कारण पेटपूजा में काफी परेशानी होती थी।इन तीन महीनो के सफर में वाशिंगटन में काफी कुछ देखा,काफी कुछ सीखा। नयी जगह के नए अनुभव बटोरे,साथ में कई नयी यादें भी जोड़ ली,वो शोपेर्स से खाने पीने का सामान लगा ,या फिर मैसीज जैसे भव्य माल में टहलना,रॉस ड्रेस फॉर लेस जो की होटल से काफी नजदीक था रोजाना वहां जाना ,या फिर बर्लिंगटन कोट फैक्ट्री से जैकेट खरीदना। हर याद अपनेआप में अनोखी और नायब थी। 
                       भारत से हमलोग ये सोचकर आये थे कि इतने समय में वाशिंगटन के साथ साथ ऑरलैंडो (थीम पार्क की दुनिया ),न्यू-यॉर्क एवं नियाग्रा जलप्रपात देख लेंगे,किन्तु ठण्ड की अधिकता के कारण हम  नियाग्रा नहीं जा पाये।
तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-

Friday, 10 April 2015

Cherry Blossom Festival,Washington

                  जब हम लोग किसी नये स्थान पर भ्रमण के लिए सोचते हैं तो सबसे पहला काम कि गूगल देव की सहायता से वहां के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली जाये, जैसे कि कहाँ कहाँ जाना है, क्या देखना है, जाने का साधन क्या होगा, किस समय जाना उचित रहेगा और कब नहीं,कुल जमा कहने का मतलब ये है कि ऑफ सीजन एवम पीक सीजन के बारे में देखकर जाते हैं और इसके साथ साथ जेब का भी पूरा ध्यान रखते हैं, पर अबकि बार तो अनायास ही मौका मिल गया तो सबकुछ जानते हुये भी ऑफ सीजन ही में चल पड़े। जाते समय ही पता लगाया था कि वाशिंगटन के जाने के लिए दो पीक सीजन होते हैं एक तो स्प्रिंग में चेरी ब्लॉसम फेस्ट और दूसरा अक्टूबर नवम्बर के आसपास का। जब हम जनवरी में गए थे तब अप्रैल का महीना बहुत दूर लग रहा था लेकिन हमारे यहाँ रहते हुये अप्रैल आ गया और स्प्रिंग या कहिए की बसंत ऋतू ने  दस्तक दे ही दी थी,सोने पे सुहागा  चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल की शुरुआत से हो गया,जबकि पूरा वाशिंगटन ही सुन्दर लगता है,परन्तु  नेशनल मॉल  की  तो छटा ही निराली लगती है
फूलों से लदे चेरी के वृक्षों के साथ टाइडल बेसिन एवं पानी में उनके प्रतिबिम्ब 

                 इस प्रकार के अन्य मन को लुभाने वाले दृश्यों के लिए क्लिक करिये



                 चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल,सन  १९१२ में दुसरे विश्व युद्ध की समाप्ति पर जापान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को चेरी के तीन हजार बीस पेड़ दोनो देशों के मध्य मधुर सम्बन्धों की शुरुआत करने के साथ उपहार स्वरूप  दिए थे ,जो तबसे हर वर्ष अप्रैल में अपनी गुलाबी छटा से सबको लुभाते हैं,इस घटना की याद के लिए यहाँ चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल मनाया जाने लगा जो बीस दिन तक चलता है।इन गुलाबी रंग के फूलों को देखकर पूरा माहौल ही गुलाबी सा लगने लगता है, जहाँ देखो वहां ये गुलाबी फूल प्यार और दोस्ती का सन्देश पहुंचा देते हैं ,बीस दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में एकदिन को पीक ब्लूम  का नाम दिया जाता है, जिसदिन लगभग सत्तर प्रतिशत पेड़ों पर फूल खिल जाते हैं, पीक ब्लूम दो दिन तक रहता है और उसके बाद फूलों का झड़ना शुरू हो जाता है,पिछले वर्ष  १० अप्रैल को पीक ब्लूम के रूप में निर्धारित किया गया था, तो पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार हमलोग सुबह ही निकल पड़े थे क्यूंकि देर में जाने से बहुत भीड़ का सामना करना पड़ता,खैर हमलोग समय से पहुँच गए तो भीड़भाड़ से रहित कुछ अच्छे दृश्य देखने को मिल गए ,परन्तु वापस जाने के समय तक काफी भीड़ का सामना भी स्वतः ही हो गया था।
गुलाबी फूलों की छाँव और जमीन पर बिछा हरे रंग का मखमली कालीन 

हवा में लहराती हुयी फूलो से लदी एक डाली 

इन हलके गुलाबी फूलों के साथ पूरा शहर भी गुलाबी हो गया था 

इन्हे देखकर तो बस यही दिमाग में आया सुंदरता तूने क्या पायी 

एक दुसरे से जुड़े हुए ये फूल शायद प्यार का सन्देश सुना रहे हैं,आखिरकार प्रीत का रंग भी तो गुलाबी ही है 

जाने रे जाने मन जाने है रंग गुलाबी है प्रीत का ,दूर देखिये किस तरह से लोग पेड़ों  छाँव की समय व्यतीत कर रहे हैं 


कैपिटोल के पास खिले हुए लाल और पीले ट्यूलिप 

फूलों के झुरमुट के मध्य दिखाई पड़ता हुआ वाशिंगटन मोनिमेन्ट 

दूर से ज़ूम करके लिया गया जेफर्सन मेमोरियल,देखिये कितनी भीड़ दिख रही है 
चारों तरफ फूलों से घिरे टाइडल बेसिन 

अब देखिये भीड़ का नजारा 
                            चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के इन मनोरम दृश्यों के साथ अब अनुमति दीजिये,अगली पोस्ट में वाशिंगटन में स्प्रिंग के एक और नज़ारे के साथ जल्दी ही मिलेंगे।


तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-

Saturday, 4 April 2015

Zoo of Washington

                          वाशिंगटन के कई सारे म्यूज़ियमस के दर्शन के बाद  मन में ये इच्छा होने लगी कि अब थोड़ा प्रकृति से जुड़ा जाये मतलब अब बारी थी यहाँ के चिड़ियाघर के दर्शन की। यहाँ की सड़के कुछ इस तरह बनी हुयी होती हैं कि बच्चों का स्ट्रोलर ले जाना बहुत ही आसान होता है ,एवं अमूमन हर बच्चे के पास स्ट्रोलर अवश्य होता है। एक परिचित की सलाह पर हमने अपनी बेटी के लिए छतरी वाला स्ट्रोलर लेने का मन बनाया क्यूंकि इसमें ये सुविधा रहती है कि अगर इस्तेमाल न हो तो छाता की तरह बंद करके पकड़ सकते हैं ओ नीचे से चलाने के लिए पहिये लगे रहते हैं। हालंकि ये बस एक प्रयोग मात्र ही था क्यूंकि  भारत में और वाशिंगटन में ही जब एक दिन उसके लिए स्ट्रोलर किराये पर लिया तो उसने बैठने से इंकार कर दिया था। तो इस छतरीनुमा स्ट्रॉलर के साथ तीन हजार दो सौ एकड़ में फैले हुए इस चिड़ियाघर के सफर में विस्तार से पढ़ने के क्लिक करिये
दूर से दिखाई पड़ता  हुआ 
                    कमाल की बात ये हुई कि स्ट्रॉलर खरीदने का निर्णय सही साबित हुआ,शायद अब तक वाशिंगटन में रहते रहते वो भी यहाँ के रंग में रंगने लगी थी या फिर सब बच्चों को बैठे देखकर उसका मन भी हो गया हो,चलिए जो भी कारण रहा हो हमारा तो इससे फायदा ही हुआ। अब हम लोग आराम से पैदल घूम सकते थे। चिड़ियाघर इतना बड़ा था कि एक दिन में सब जगह घूमना और सारे जानवरों को देखना संभव नहीं था और वॉलमार्ट जाने के कारण हमलोग तो लगभग लंच के समय तक ही पहुंच पाये थे ,इसलिए सोचा कि आराम से जितना देख सकते हैं उतना देखते हैं और जो नहीं हो पाये उसे छोड़ देते हैं। तो देखिये किस तरह से और कौन से जानवर हम देख पाये-
बाघ 


नील गाय 


पण्डा जिसके दर्शन  के लिए दो घंटे पंक्ति में खड़े रहे 


ऑरैंगअटैन वनमानुस 




 मगरमच्छ 
                
   
कोमोडो ड्रैगन 
  ये तो थी चिड़ियाघर के कुछ जानवरों की झलकियाँ, अब देखिये चिड़ियाघर के परिसर में बनी  हुयी कुछ कृतिम आकृतियां-

पण्डा के निवास स्थल तक जाने के रास्ते में दिखने वाला बांस का घना जँगल 
कृतिम आकृतियाँ 


कृतिम आकृतियाँ 


कृतिम आकृतियाँ  एवं साथ में रखा छतरी वाला स्ट्रोलर 
                           काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुए इस चिड़ियाघर में जाने का कोई टिकट पड़ता,वाशिंगटन के फिटनेस पसंद लोगों को घूमने और अपने स्वास्थ पर ध्यान देने के लिए काफी खुली जगह मिली हुयी है चाहे ये चिड़ियाघर की बात हो या फिर नेशनल माल के चारों ओर की खुली जगह हो, इतनी कड़कड़ाती ठण्ड में भी यहाँ के लोग दौड़कर स्वास्थ लाभ लेते हुए दिख जाते हैं,इन लोगों को देखकर मन में स्वास्थ के प्रति जागरूकता सी जग जाती है। अबतक शाम ही होने लगी थी मतलब कड़कड़ाती ठण्ड शुरू होने का समय आने वाला था,मतलब घर वापसी का समय हो गया था,तो साथियों चलते हैं तबतक के लिए अनुमति दीजिये,अगली पोस्ट में जल्द ही मिलेंगे। 


तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-

Thursday, 12 March 2015

Museum of Natural History and US Capitol ,Washington

                   मेमोरियल्स के दर्शन के बाद अब बारी थी म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री,बोटैनिकल गार्डन एवं कैपिटोल  हिल की । यहाँ तक पहुँचते पहुँचते स्प्रिंग या हम अभी भाषा में कहें बसंत ऋतु की शुरुवात भी हो गए थी। वो ही पेड़ जो एक दम वीरान दिखते थे उनमे कोपलें फूटने लगी थी ,या यूँ कहिये कि बहारों का मौसम दस्तक दे रहा था ,गूनगुनी धुप के साथ पेड़ों में निकली हुयी कोपले बहुत सुन्दर लग रही थी एवं कहीं कहीं तो ट्यूलिप के सुंदर से फूल अपने सुर्ख लाल तथा बसंती पीले रंग की छटा बिखेरते हुए बसंत ऋतु के स्वागत के लिए व्याकुल लग रहे थे -
               


 
                 अब  जैसा कि विदित है वाशिंगटन शहर म्यूजियम के लिए विख्यात  है,और अभी तक हमने एक ही म्यूजियम के दर्शन करे हैं ,तो एक और म्यूजियम घूमना तो बनता ही है,सो इस पोस्ट की शुरुआत करते हैं म्यूजियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री के साथ। इसके बारे में आगे की जानकारी के लिए क्लिक करिये-
               ये म्यूज़ियम वाशिंगटन में एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम के बाद बच्चों के द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला  म्यूजियम है , परन्तु यहाँ बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक बहुत सी चीजें हैं,जिनसे हम अपने आसपास की दुनिया के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । सबसे पहले अंदर प्रवेश करते ही हाथी  की एक बड़ी प्रतिमा के दर्शन होते हैं जो कि कुछ ऐसी थी


विशालकाय हाथी  जी 

इन तस्वीरों में हाथी जी के साथ तीन मंजिले इस म्यूज़ियम में मंडरा रही भीड़ के भी दर्शन हो जाते  हैं 
       इस विश्व  विख्यात म्यूज़ियम में पादप जगत,जीव -जन्तुओं ,जीवाश्म ,खनिज ,उल्का पिंड एवं मानव निर्मित सांस्कृतिक कलाकृतियों को मिलाकर लगभग एक सौ छब्बीस मिलियन स्पेसिमेन उपलब्ध हैं। अपनेआप में इतनी विविधता समेटे हुए इस म्यूज़ियम को निम्न भागों में विभक्त किया गया है -
१-खनिज एवं भौगोलिक विविधता को समेटे हुआ हॉल 
२-मानव प्रजाति की विविधता को संजोता हुआ हॉल 
३-डायनासोर प्रजाति 
४-स्तनधारी वर्ग 
५-इन्सेक्ट जू 
६-समुद्री जीवों की दुनिया 
७-तितलियो एवं पादप जगत 
८-मानव निर्मित एक्सिबिट्स 
                 इतनी विविधता को ये म्यूज़ियम कैसे अकेले संजोये होगा ये सवाल हमारे दिमाग में परे ही था ,क्योंकि.यहाँ इतना कुछ है कि देखने वाला एक महीना भी लगा ले तो भी सही से पूरा नहीं देख पाये ,सो हम जितना देख सके उतना काफी काम ही था ,यहाँ पर तितलियों का एक जू भी था जिसके लिए काफी महंगा टिकट पड़ रहा था सो हमलोगों ने उसे देखने का विचार ये सोच के छोड़ दिया कि  अपने देश में देख लेंगे किसी जगह पर। यहाँ की दुनिया के कुछ चित्र आपके लिए सलंग कर रहे हैं आनंद लीजिये -



हमारे पूर्वज बन्दर 


रेगिस्तान का जहाज ऊंट का विकास क्रम 

मेढक का विकास 
घटपर्णी पोधें का परिवार 

मॉडल्स एंड एक्सिबिट्स 

मॉडल्स एंड एक्सिबिट्स 

डायनासोर युग का वातावरण 
                   इतना सबकुछ देखने के बाद अब नंबर था बोटैनिकल गार्डन का,जिसके लिए हमारी कल्पना कुछ  ऐसी थी जैसे की खुले आसमान के नीचे  एक विस्तृत क्षेत्र में फैले हुए गार्डन  विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौंधे हों,शायद  ये धारणा इसलिए बनी  क्यूंकि मन में ऊटी का बोटैनिकल गार्डन बसा हुआ था,पर हमारी कल्पना  धरी की धरी रह गयी,प्रवेश द्वार पर  पहुँचे  तो ऐसा लगा जैसे किसी बड़े से पोली हाउस में  जा रहे हों।  ये तो रही प्रवेश द्वार की बात , हम लोग  एक ऐसी जगह पहुँचे थे जहाँ अलग अलग जगह पर अलग अलग तापमान दे कर हर तरह के  पेड़ पौधों को उगाया गया था ,मतलब कि पूरा कांसेप्ट ही अलग लगा,हम लोगों को ये कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया। इसके बाद अगला नंबर था कैपिटोल  हिल का, जो कि बॉटनिकल गार्डन से लगा हुआ ही था, इस जगह का वाशिंगटन के राजनैतिक इतिहास में बड़ा ही महत्व है,और देखने के लिहाज से भी बड़ा सुन्दर है,सफ़ेद रंग की गुम्बदनुमा आकृति दूर से देखने पर  कुछ-कुछ ताजमहल सी भी लग रही थी। इसके कुछ दृश्य आप लोग भी देखिये -













               काफी देर हमलोगों ने यहाँ के लॉन में गुनगुनी धूप का आनन्द  लेने के बाद हम लोगों ने यहाँ से विदा ले ली,इसीके  साथ  आपलोग भी अनुमति दीजिये अगली पोस्ट में जल्दी ही  मिलने की कोशिश करते हैं। 


तीन महीने के अमेरिका प्रवास की समस्त कड़िया निम्नवत हैं-