Travel Date-13th September 2017
मुन्नार, एक ऐसी जगह जिसे स्वप्निल संसार कह सकते हैं या ये कहे यहाँ जा कर दिवा स्वप्नों में खो सकते है!! होटल पहुंच कर सामने से नीला चमकता हुआ आसमान दिख रहा है, जिसके नीले रंग की उपमा किस से दी जाए ये सोचना बड़ा ही मुश्किल काम है!! उस पर कहीं कहीं छिटके हुए सफेद मेघ जो अपनी चहल कदमी से उस विस्तृत नील गगन की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं!! ये तो रहा आसमान का नजारा जिससे नजर हट ही नही रही है पर अगर एक बार गलती से निगाहें झुक गयी तो फिर वो उठना भूल जाएंगी!! अब सोच रहे होंगे ऐसा क्या हो गया!! जी हुजूर जितना भव्य आसमान है उतने ही सुंदर पहाड़ है!! दूर तक निगाहों में बसते हुए पहाड़ और उन पर करीने से सजे हुए चाय बागान!! चहुं ओर गजब की हरीतिमा छिटकी हुई है!! उस पर कहीं कहीं पेड़ो पर लाल रंग के फूल !! वाह, क्या नजारा है, यहाँ आने वाला ये कहे बिना रह नही सकता!!Wednesday, 4 April 2018
Monday, 2 April 2018
Road cum train trip to Munnar
अब तक आपने पढ़ा मुन्नार के दर्शनीय स्थलों के बारे में!! इस पोस्ट में आपको ले चलते हैं वहाँ की यात्रा पर!! बेस स्टेशन हमेशा की तरह अपना प्यारा बैंगलोर है!!यूँ तो जाने के कई तरीके हैं अपनी कार से भी जा सकते हैं पर इस बार मन रोड ट्रिप का ना हो कर कोचीन तक ट्रेन से जाने का है!! हर बार कुछ अलग तरह के अनुभव होने चाहिए ना!! अब बाहर तो हम जाते ही नयेपन के लिए हैं!!
Subscribe to:
Posts (Atom)